फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   City lost electricity due to strong wind and rain

Pilibhit News: तेज हवा और बारिश से शहर की बिजली गुल

Mon, 18 Sep 2023 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 18 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
City lost electricity due to strong wind and rain
शहर में बिजली सही करता कर्मी ।
पीलीभीत। शहर में कई स्थानों पर रविवार को भी फाॅल्ट हो जाने से कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति घंटों प्रभावित रही। जानकारी लगते ही कर्मचारी एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले में दौड़ लगाते रहे। बारिश के वजह से फाॅल्टों को सही करने में काफी समय लगा।
विज्ञापन

हल्की सी बारिश भी शहर की बिजली व्यवस्था को खराब करने के लिए काफी है। रोजाना हो रहे फाॅल्ट को जहां एक तरफ विभाग सही करा पाता है। वहीं, दूसरी ओर उसी जगह पर दोबारा समस्या हो जा रही है। शनिवार की रात से हो रही बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से चौपट हो गई। रात में शहर के 12 से ज्यादा ज्यादा मोहल्लों में घंटों बिजली नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

इसके अलावा रविवार की सुबह 7 बजे से ही शहर में बिजली दोपहर करीब एक बजे तक आती जाती रही। शहर के मोहल्ला बल्लभ नगर, अशोक कॉलोनी, पंजाबियान, छोटा खुदागंगज, लकड़ी मंडी, बाजार गेट, सुरभि कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, अग्रवाल सभा, नई बस्ती आदि इलाकों में कई घंटे बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी होती रही। रविवार का दिन होने के कारण महिलाओं का दैनिक कार्य पूरी तरह से प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed