फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   City garbage being dumped along the highway

पालिका के पास डलावघर नहीं, हाईवे किनारे डाला जा रहा शहर का कूड़ा

Wed, 31 Aug 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
City garbage being dumped along the highway
सितारगंज हाईवे पर जहानाबाद मोड़ के पास पड़ा कूड़ा। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। कूड़ा अब शहरवासियों के लिए नासूर बन चुका है। रोजाना शहर से 65 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। निस्तारण तो दूर इसे डालने तक की जगह पालिका प्रशासन के पास नहीं है। पालिकाकर्मी सड़क किनारे कूड़ा फेंक दे रहे हैं। हद तो यह है कि शहर के बीचोंबीच छतरी चौराहे पर सड़क किनारे कूड़ा उड़ेला जा रहा है।
विज्ञापन

शहर से कूड़ा उठाने के लिए नगर पालिका के पास छह ट्रैक्टर ट्रॉली, एक डंपर, दो जेसीबी हैं। जबकि 175 नियमित कर्मचारी और 188 कर्मचारी आउटसर्सिंग से रखे हुए हैं। दिक्कत यह है कि नगर पालिका प्रशासन के पास शहर से कूड़ा डालने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। टनकपुर हाईवे किनारे मैदान में कूड़ा डाला जा रहा है।
विज्ञापन

हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। मोहल्लों से निकलने वाला कूड़ा गांधी स्टेडियम रोड, टनकपुर हाईवे किनारे, असम चौराहा के पास, मंडी गेट के सामने, राजाबाग कॉलोनी मोड़ समेत कई मुख्य स्थानों पर फेंका जा रहा है। जबकि इन सड़कों से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिराहे का सौंदर्यीकरण और हाईवे पर डलावघर
जहानाबाद मोड़ का करीब छह माह पहले डीएम ने सौंदर्यीकरण कराया था। इससे तिराहा जगमगा उठा। तीन दिन पहले बरेली मोड़ सौंदर्यीकरण कराने के बाद राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार और डीएम पुलकित खरे ने तिराहे का उद्घाटन किया था। यहां से चंद कदमों की दूरी पर ही हाईवे किनारे ही कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे दोनों तिराहे पर दुर्गंध के कारण लोगों का रुकना मुश्किल है। एक ओर तो अधिकारी शहर को सुंदर दिखने के लिए चौराहों का सौंदर्यीकरण करा रहे हैं, दूसरी तरफ पालिक प्रशासन उसके आसपास डलावघर बनाकर सारी मेहनत पर पानी फेर रहा है।
सिर्फ 39 हजार मीट्रिक टन कूड़े के निस्तारण का ठेका
दिल्ली की कंपनी को कूड़ा निस्तारण के लिए मई 2022 में ठेका दिया था। कार्यदायी संस्था ने शहर से 12 किलोमीटर दूर मीरापुर गांव के पास कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया था। संस्था का कहना है कि उसे 39 हजार मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारण का ठेका दिया गया था, उतना काम उसने कर दिया। इसके बाद उसे कोई ठेका नहीं दिया गया। संस्था ने अपनी मशीनें भी यहां से उखाड़नी शुरू कर दी।

सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अभी कोई जगह नहीं मिली है, इसीलिए कूड़ा डालने में समस्या आ रही है। जहानाबाद मोड़ पर हाईवे किनारे कूड़ा गलत डाला गया है। इसे उठावा जाएगा। -विमला जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed