फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cirame

हाइकोर्ट के संज्ञान लेते ही पुलिस में मची खलबली, आनन-फानन में तैयार की गई रिपोर्ट

Thu, 06 Feb 2020 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
cirame
पीलीभीत। प्रेमी के साथ शादी करने आई माधोटांडा की युवती को मां और भाई द्वारा जबरन बाइक पर ले जाते हुए देखने के बावजूद कुछ कार्रवाई न करने पर हाईकोर्ट ने रिपोर्ट तलब कर ली है। इस बीच सीओ की जांच में छह पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई है। हाईकोर्ट के संज्ञान लेने से पुलिस कर्मियों की मुश्किलें बढ़ना तय हो गया है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुई थी। माधोटांडा क्षेत्र की एक युवती प्रेमी के साथ शादी करने के लिए कचहरी पहुंची थी। पीछे से उसके परिवार वाले भी आ गए। उसे कचहरी के बाहर से पकड़कर बाइक पर बैठा ले गए थे। इस मामले में न्यायालय सुरक्षा में लगाई गई पुलिस फोर्स मूकदर्शक बनी रही थी। मामले का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने सीओ को जांच दी थी। इधर, हाईकोर्ट ने भी इसका संज्ञान ले लिया। पूरे प्रकरण को लेकर आख्या तलब की गई। हाईकोर्ट के संज्ञान लेने पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। बुधवार देर रात तक अधिकारी इसको लेकर जवाब तैयार करते रहे। एएसपी रोहित मिश्र टीम के साथ युवती के घर गए और बातचीत की। इसमें पारिवारिक मामला बताकर कार्रवाई से इनकार कर दिया गया। कोई शिकायत युवती की ओर से नहीं की गई। आनन-फानन में पूरी रिपोर्ट तैयार कराई गई। इधर, पुलिस के मूकदर्शक बने रहने पर चल रही जांच में छह पुलिसकर्मियों की मुश्किल बढ़ती दिखाई दे रही है। एक दरोगा, एक हेड कांस्टेबल और चार सिपाहियों के नाम सामने आए हैं। उन पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लिया है। पूरे प्रकरण की रिपोर्ट भेज दी गई है। युवती से घर जाकर बात की गई तो उसने कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिसकर्मियों की जांच चल रही है। रिपोर्ट मिलने पर एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed