फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cirame

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म

Tue, 21 Jan 2020 03:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
cirame
बीसलपुर। घर में घुसकर पूरनपुर के एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके दो दोस्त घर के बाहर खड़े रहे। किशोरी घर में अकेली थी। अचानक आए परिजन ने तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों से पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का निकल रहा है।
विज्ञापन

दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम वह परिवार समेत दावत में गया था। घर पर उसकी 13 वर्षीय पुत्री अकेली थी। इस बीच पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के लुकटिहाई गांव निवासी संजय उनके घर में घुस गया। उसके दो साथी पुन्नापुर गांव निवासी गोकुल प्रसाद और बलरामपुर निवासी संजू घर के बाहर खड़े रहे। आरोप है कि घर के भीतर अकेली किशोरी को संजय ने पकड़ लिया। डरा धमकाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाया। इस बीच परिवार वाले दावत से आ गए। उन्होंने तीनों आरोपियों को मौके से पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी कोतवाल पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट, पाक्सो एक्ट और षडयंत्र रचने की रिपोर्ट दर्ज की है। विवेचक सीओ प्रवीण मलिक ने बताया प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का निकल रहा है। इसको लेकर पड़ताल चल रही है। निष्पक्ष जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed