फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cirame

बेटे की बरात में गया परिवार, चोर समेट ले गए नकदी-जेवरात

Sat, 18 Jan 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
cirame
पीलीभीत। चोरी रोकने के लिए पुलिस अधिकारी रणनीति बनाते रह गए और चोरों ने बाजार से सटे इलाके में वारदात कर डाली। किराना व्यापारी के बंद मकान के ताले तोड़कर चोर नकदी-जेवरात समेत चार लाख का सामान समेट ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। न ही कोई साक्ष्य मिल सका, न ही पुलिस सुरागरसी को लेकर संजीदा दिखी।
विज्ञापन

गीता मंदिर रोड मोहल्ला पूरनमल के निवासी जयवीर कुमार जायसवाल किराना व्यापारी है। उनकेे बेटे मनीष की बृहस्पतिवार रात को शहर के एक बरातघर में शादी थी। दिन भर चहल-पहल के बाद शाम सात बजे परिवार के सभी सदस्य मकान को ताला लगाकर बरातघर चले गए। आधी रात चोरों ने बंद मकान को निशाने पर ले लिया। मेनगेट का कुंडा तोड़कर चोर भीतर प्रवेश कर गए। इसके बाद दो कमरों के ताले तोड़कर सामान खंगाल दिया। यहां से चोर डेढ़ लाख रुपये, जेवरात, चांदी के सिक्के, नए कपड़े समेत चार लाख कीमत का सामान समेट ले गए। शुक्रवार तड़के डेढ़ बजे किराना व्यापारी मकान पर आए तो मेनगेट खुला था। यह देख उनके होश उड़ गए। ऊपरी मंजिल पर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा मिला। चोरी के शोर पर रिश्तेदार और आसपास के लोग जमा हो गए। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड की मदद ली गई, मगर कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

चोरी की ये वारदात रात साढ़े दस बजे से डेढ़ बजे के बीच हुई। किराना व्यापारी ने बताया कि वह साढ़े 10 बजे घर आए थे। उस वक्त सब कुछ ठीक था। इसके बाद जब दोबारा डेढ़ बजे आए तो चोरी हो चुकी थी। अब पुलिस आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराना व्यापारी के घर हुई घटना में पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई। रात 11 बजे व्यापारी के घर के बाहर एक कार खड़ी थी। दो युवक बाहर थे और दो भीतर। उनको संदिग्ध हालात में खड़ा देख पुलिस वालों ने रोककर पूछा भी। हालांकि सजावट के लिए आना बताकर चारों पुलिस को चकमा दे गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भेजी गई थी। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जा रही है। घटना के खुलासे को निर्देशित किया है। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed