{"_id":"5e0df10e8ebc3e87a10e06d5","slug":"cirame-pilibhit-news-bly3903623161","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में घुसी स्कार्पियों में गोमांस न होने पर पुलिस ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में घुसी स्कार्पियों में गोमांस न होने पर पुलिस ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। बरेली से मांस भरकर ले जा रही एक स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर असम हाईवे पर चांट फिरोजपुर गांव के पास खाई में घुस गई। इसके बाद गोमांस होने की दी गई जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर डॉक्टर द्वारा इसे किसी अन्य जानवर का मांस बताने पर उसे दबवा दिया गया। हालांकि सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया गया है।
यह घटना बृहस्पतिवार सुबह हुई। गाड़ी में मांस होने की जानकारी पर आसपास के लोग काफी संख्या में वहां पहुंच गए थे। इसके बाद पुलिस को भी बताया गया तो कोतवाल एसके सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्कार्पियो गाड़ी सवारों ने गोमांस न होने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरेली के स्लाटर हाउस से मांस लाया गया है और इसे सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गोरा ले जाया जा रहा है। मांस के पैकेट पर स्लाटर हाउस की लगी मोहर को भी दिखाया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलाकर मांस की जांच करवाई। बाद में मांस को समीप स्थित गड्ढा खोदकर जमीन में दबवा दिया गया। कोतवाल ने बताया कि पशु चिकित्साधिकारी ने जांच में प्रथम दृष्टया मांस भैंस को होने की जानकारी दी। मांस का सैंपल लेकर प्रयोगशाला भिजवाया गया। मांस को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया।