{"_id":"6b1eb36807a3bdc24b264e1a0805a876","slug":"cilavipa-and-child-class-the-teams-marie-stake-bareilly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक वर्ग में चिलावीपा व बरेली की टीमों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक वर्ग में चिलावीपा व बरेली की टीमों ने मारी बाजी
Pilibhit
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी स्टेडियम में मंडलीय विद्यालयी नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालक वर्ग अंडर-15 में चिलावीपा व अंडर-17 में बरेली ने बाजी मारी।
विज्ञापन
सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के तत्वावधान में सोमवार को हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस जेके वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग (अंडर 15) का मैच चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर (चिलावीपा) व शाहजहांपुर की टीम के बीच हुआ। जिसमें चिलावीपा ने शाहजहांपुर टीम को 8-0 से शिकस्त दी। बालिका वर्ग (अंडर 17) में गुरुनानक रिक्खी सिंह बरेली ने व बालिका वर्ग (अंडर 15) में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत अपने अपने वर्ग में विजयी रहीं। बालक वर्ग (अंडर 17) के पहले मैच में बरेली ने पीलीभीत को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में बरेली ने शाहजहांपुर को 5-0 से परास्त कर बाजी मारी। इस मौके पर क्रीड़ा सचिव श्यामा कुमार, प्रधानाचार्य सुखविंदर कौर, राजेश शुक्ला, अनीता जोशी, प्रशांत सक्सेना, हामिद अली, प्रशांत शुक्ला, पुष्पलता सक्सेना, प्रीति आजाद, आबिद अली, विमला भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन