{"_id":"57f541ef4f1c1b8a322714d9","slug":"chinese-lobby-to-exploit-the-benefits","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी लॉबी को लाभ देने के लिए किसानों का शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी लॉबी को लाभ देने के लिए किसानों का शोषण
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
पंचायत
- फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी ने सरकार पर चीनी मिल मालिकों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों का आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के बरखेड़ा प्रभारी निरंजन सिंह के नेतृत्व में किसान बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। निरंजन सिंह ने कहा कि चीनी के दाम 24 सौ से बढ़कर 38 सौ रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गए हैं। इसके बाद भी सरकार ने चीनी मिल मालिकों का ब्याज माफ कर दिया है। दूसरी तरफ महंगाई की मार झेल रहे किसानों को पूरा भुगतान नहीं दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एडीएम अजयकांत सैनी को सौंपा। इसमेें चीनी मिलों की ब्याज माफी वापस लेने, धान क्रय केंद्र तत्काल प्रारंभ कराने, जंगल के किनारे खेती करने वाले किसानों की फसल और जानमाल की सुरक्षा करने, प्रस्तावित अमरिया तहसील में बरखेड़ा के गांव न जोड़ने और जिले में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला प्रभारी यूसुफ मलिक, श्रवणदत्त सिंह, सैयद जुल्फिकार अली, नफीस अहमद, वेदपाल सिंह, नत्थूलाल, सिकंदर अली, सत्यवान, धीरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।