फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Children with disabilities will also be taken on exposure visits; the tours will be conducted in batches.

Pilibhit News: दिव्यांग बच्चों को भी कराई जाएगी एक्सपोजर विजिट, बैच में होगा भ्रमण

Wed, 12 Aug 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 12 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Children with disabilities will also be taken on exposure visits; the tours will be conducted in batches.
पीलीभीत। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों के लिए इस बार एक्सपोजर विजिट आयोजित की जाएगी। समेकित शिक्षा के अंतर्गत होने वाली इस विजिट में दिव्यांग बच्चों को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से धनराशि स्वीकृत करने के साथ ही विभाग को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में 1495 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। शासन ने इन स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को सूचीबद्ध कर हर वर्ष शैक्षिक भ्रमण के तहत ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों की सैर कराने के निर्देश जारी किए। इसके तहत इस बार दिव्यांग बच्चों को भी भ्रमण का अवसर दिया जाएगा। बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि मौजूदा शिक्षण सत्र में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए एक्सपोजर विजिट कराने के निर्देश मिले हैं। दिव्यांग बच्चों का बैच तैयार कर उन्हें भ्रमण पर ले जाया जाएगा। एक्सपोजर विजिट के दौरान बच्चों को उनके घर से भ्रमण स्थल तक ले जाने और भ्रमण के बाद सुरक्षित घर पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों के साथ विशेषज्ञ शिक्षक भी रहेंगे। वे बच्चों को उनकी दिव्यांगता के अनुरूप ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों से जुड़ी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed