फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   children geting polio drop

जिले मेें नौनिहालों ने पी दो बूंद जिंदगी की

Sun, 18 Jan 2015 11:30 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 18 Jan 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
children geting polio drop
जिले भर में रविवार को हुए पोलियो दिवस पर लाखों नौनिहालों को पोलियो दवा पिलाई गई। सीएमओ ने प्राथमिक विद्यालय चिड़ियादाह में लगे बूथ का शुभारंभ कर स्वास्थ्य कर्मियों से कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिले भर में 1369 बूथों पर पोलियो दवा पिलाई गई। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने रविवार सुबह चिड़ियादाह में बूथ का शुभारंभ करते हुए कहा कि देश में पिछले कई वर्षों से पोलियो का कोई केस नहीं आया है। स्वास्थ्यकर्मी जनप्रतिनिधियों व जनता के सहयोग से अभियान को सफल बनाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी, डॉ.राजेश भट्ट, डॉ. पंकज जैन, डीएमसी यूनीसेफ फैजान अली खां, बीएमसी गुलनाज बी आदि मौजूद रहे। इधर, मोहल्ला मोहतिशम खां में लगे बूथ का उद्घाटन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने किया। उन्होंने लोगों से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर समाधान विकास समिति की अध्यक्ष उर्मिला देवी, अंकित मिश्रा, गीता मौर्य, सोनी सक्सेना, अवधेश वाजपेई, राजाराम, राधाकृष्ण रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर सहित सीएचसी क्षेत्र के 159 पोलियो बूथोें पर निर्धारित आयु के बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई। रम्पुरा कपूरपुर, खमरिया पट्टी, नई बस्ती प्राइमरी स्कूल में सीएचसी के एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने पोलियो खुराक पिलाकर बूथ का शुभारंभ किया।
अमरैयाकलां। गांव के प्राथमिक स्कूल में प्रधान डॉ. सत्यपाल शर्मा ने, महादिया के प्राइमरी स्कूल में प्रबंध समिति अध्यक्ष माखन लाल, प्राथमिक स्कूल धरमंगदपुर में प्रधानाध्यापक प्यारे लाल, रघुनाथपुर स्कूल मेें संकुल प्रभारी ऋषि सक्सेना ने पोलियो ड्राप पिलाकर बूथ का शुभारंभ किया।
शेरपुरकलां। कस्बे में पूर्व प्रधान दिलदार अहमद खां के आवास, इस्लाम नगर, जैगम खां के आवास में, प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूल आदि स्थानों पर पोलियो बूथ लगाए गए। इस मौके एएनएम कुमारी रजनीश, सम्मो बी, शहनाज बी, सीएमसी फरानाज, गुलनाज, हुमैरा बी मौजूद रहीं।
बीसलपुर। सीएचसी में लगे बूथ पर प्रभारी अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने एक बच्चे को पोलियो दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण किया।


समय से बूथों पर नहीं पहुंची वैक्सीन
हजारा। ट्रांस क्षेत्र में कई पोलियो बूथों पर पोलियो वैक्सीन करीब आधा व एक घंटा देरी से पहुंच सकी। जिसके चलते सीमावर्ती गांव बाजारघाट, राघवपुरी, कंबोजनगर, टिल्ला नंबर चार, टाटरगंज आदि में बूथों पर बच्चों को देरी से पोलियो खुराक पिलाई जा सकी। बताते हैं कि ठंड के चलते समय से पहले ही बूथ हटा लिए गए। सुपरवाइजर रामआसरे ने बताया कि ठंड के चलते वैक्सीन देरी से पहुंची है। इधर संबंध में पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed