{"_id":"64b826fe1c8c1cad260231c6","slug":"children-along-with-officials-watched-the-dbt-live-telecast-of-the-chief-minister-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-1381-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अधिकारियों संग बच्चों ने देखा मुख्यमंत्री का डीबीटी लाइव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अधिकारियों संग बच्चों ने देखा मुख्यमंत्री का डीबीटी लाइव प्रसारण
Wed, 19 Jul 2023 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
लाइव प्रसारण देखते अघिकारी व बच्चे । संवाद
पीलीभीत। शिक्षा सत्र 2023-24 में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को यूनिफॉर्म, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा एवं स्टेशनरी क्रय करने के लिए प्रति छात्र-छात्रा 1200 की धनराशि उनके माता पिता के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने भेजा है। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण गांधी सभागार में देखा गया।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शासन द्वारा परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत सभी बच्चों को डीबीटी के माध्यम से 1200 इस आशय से भेजे जा रहे हैं कि अभिभावक इस धनराशि से बच्चों की स्कूल यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूते- मोजे, बैग एवं पेंसिल, कापी आदि की व्यवस्था सुगमता पूर्वक कर सकें।जिससे सभी बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण बुनियादी शिक्षा प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो।
बच्चों को विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण भोजन दिया जा रहा है। जनपद में 1499 परिषदीय विद्यालय हैं। जिसमें 1. 88 लाख बच्चे पंजीकृत है। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक बरखेडा प्रवक्तानन्द, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. दलजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं व अभिभावक मौजूद रहे।