फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   child kidnap

सोते से गायब आठ माह का बेटा महिला रिश्तेदार के घर मिला

Sat, 11 Jul 2020 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
child kidnap
माधोटांडा। माता-पिता के साथ चारपाई पर सोया आठ माह का मासूम रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। दूसरे दिन तड़के पूरनपुर में पुलिस ने एक महिला रिश्तेदार के पास से उसे बरामद कर लिया। पिता को बुलाकर उसे सौंप दिया गया, जबकि रिश्तेदार से पूछताछ नहीं की गई। बेटा मिलने के बाद परिवार ने भी कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गुलाबटांडा गांव निवासी उवैस शाह बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद पत्नी शबनूर और आठ माह के बेटे जुबैर के साथ चारपाई पर सोए थे। बच्चा भी आधी रात तक उनके साथ ही था। सुबह उनकी आंख खुली तो बच्चा गायब मिला। इससे परिवार में खलबली मच गई। ग्रामीण भी जमा हो गए। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर शहरोज अनवर, एसएसआई सतीश चंद बाजपेई पुलिस बल के साथ पहुंचे। जानवरों के हमले के शक में बच्चे केे आसपास के खेतों में तलाशा गया। सुबह पांच बजे बच्चा पूरनपुर में महिला रिश्तेदार की गोद में मिला। उसके साथ दो अन्य युवक भी साथ थे। पूरनपुर पुलिस ने शक होने पर जब रोककर उनसे पूछताछ की तो महिला रिश्तेदार अपनी पहचान छिपाने लगी। मगर, सख्ती करने पर सही नाम बता दिया। सूचना मिलने पर पिता उवैस समेत अन्य परिवार वाले पूरनपुर कोतवाली जाकर अपने बच्चे को ले आए। पूरनपुर पुलिस ने महिला रिश्तेदार को छोड़ दिया। बच्चे को लेकर घर आने पर परिवार वालों से माधोटांडा पुलिस ने बातचीत की और मामले की जानकारी जुटाई। बेटे के मिलने से मां शबनूर समेत पूरे परिवार ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पुलिस को गहराया बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने का शक
माधोटांडा। पुलिस को बच्चा चोर गिरोह होने का शक गहरा रहा है। इसे लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है। बच्चा जिस महिला रिश्तेदार के पास से बरामद किया गया, वह ससुराल छोड़ चुकी है। इस समय वह कहां रहती हैं, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। वह कब और कैसे बच्चे को लेकर गई? इसके पीछे उसका मकसद क्या था? इस पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस को मिले दो लोग किन्नर बताए जा रहे हैं। आधी रात को चोरी से बच्चा उठाकर ले जाना शक पैदा कर रहा है। कुछ किन्नरों का नाम भी बच्चा चोरी में आया है। गांव की एक महिला के मकान में ये किन्नर रहते थे। पुलिस को शक है कि बच्चा चोरी के बाद इसकी बिक्री हो सकती थी। एक वीडियो भी पुलिस को मिला है। इसमें बच्चा चोरी करने की बातचीत है। महिला रिश्तेदार की तलाश में माधोटांडा पुलिस ने पूरनपुर में कई जगह दबिश भी दी। कुछ करीबियों पर भी पुलिस को शक है। ग्रामीणों से संपर्क कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से गायब बच्चा पूरनपुर में एक महिला रिश्तेदार के पास मिल गया है। परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। इसमें कुछ सवाल निकलकर आए हैं। इसे लेकर छानबीन चल रही है। - शहरोज अनवर, इंस्पेक्टर माधाटांडा कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed