{"_id":"6a2a4e73aba795afab0d8087","slug":"child-dies-after-falling-onto-barbed-wire-in-a-field-in-pilibhit-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खेत में लगे कंटीले तारों पर गिरने से मासूम की मौत, खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खेत में लगे कंटीले तारों पर गिरने से मासूम की मौत, खेलते समय हुआ दर्दनाक हादसा
Thu, 11 Jun 2026 11:28 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:28 AM IST
सार
बीसलपुर क्षेत्र के गांव मैनी में बृहस्पतिवार सुबह सात साल का बालक खेलते समय खेत की मेड़ पर लगे कंटीले तारों पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
राजन का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव मैनी में बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मासूम के शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव मैनी निवासी कुंवर सेन का सात वर्षीय पुत्र राजन अपने बड़े भाई प्रभात के साथ गांव के बाहर खेत के किनारे खेल रहा था। खेलते-खेलते वह खेत की मेड़ पर लगे कंटीले तारों में जा गिरा और उनमें उलझकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. अमित कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
राजन गांव के प्राथमिक विद्यालय का छात्र था। उसकी असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के पिता कुंवर सेन, मां संजू देवी, भाई प्रभात कुमार, बहन प्रियांशी और मामा सत्यपाल का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन