{"_id":"5efa38f08ebc3e4330113d18","slug":"child-death-pilibhit-news-bly411019237","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबकर दो साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबकर दो साल के मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा। घर के बाहर खेलते वक्त दो साल का मासूम 50 मीटर दूर बह रही नहर में गिर गया। जिससे मासूम की मौत हो गई। कुछ दूरी पर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने नहर में बच्चे का शव देखा तो परिवार वालों को सूचना दी।
थाना क्षेत्र के मझगवां गांव निवासी सीताराम मजदूरी करते हैं। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे उनका दो साल का बेटा कुंदन घर के बाहर खेल रहा था। वह खेलते हुए मकान से 50 मीटर दूर रौतापुर नहर के पास चला गया। नहर में डूबकर उसकी मौत हो गई। मां घर के बाहर आई तो कुंदन कहीं दिखाई नहीं दिया। शोर मचाकर परिवार वालों और ग्रामीणों को जमा किया। इसके बाद सभी मासूम की तलाश में जुट गए। नहर के नजदीक खेतों पर पानी लगा रहे ग्रामीणों ने नहर में बच्चे का शव देख जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने शव बाहर निकाला और घर ले आए। मृतक चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। संवाद