फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chief Minister's advisor reached Puranpur to see the land in Bailah village

Pilibhit News: बैलहा गांव में उद्योगों के लिए जमीन देखने पहुंचे मुख्यमंत्री के सलाहाकार अवनीश अवस्थी

Tue, 28 Mar 2023 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2023 12:45 AM IST
सार

अवनीश अवस्थी ने सिरसा जंगल में बाबा इकोहत्तरनाथ मंदिर पहुंचकर शिव मंदिर के दर्शन किए। मंगलवार को वह बैलहा गांव में उद्योगों के लिए करीब 500 एकड़ जमीन देखने जाएंगे।
 

विज्ञापन
Chief Minister's advisor reached Puranpur to see the land in Bailah village
मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार और पूर्व गृह सचिव अवनीश अवस्थी सोमवार शाम को पीलीभीत के पूरनपुर पहुंचे। उन्होंने सिरसा जंगल में बाबा इकोहत्तरनाथ मंदिर पहुंचकर शिव मंदिर के दर्शन किए। मंगलवार को वह बैलहा गांव में उद्योगों के लिए करीब 500 एकड़ जमीन देखने जाएंगे।

विज्ञापन


गांव बैलहा में जंगल किनारे खाली पड़ी पांच सौ एकड़ से अधिक जमीन कुछ दिन पहले तक राजस्व अभिलेखों में जंगल, झाड़ी के नाम दर्ज थी। कुछ दिन पहले ही उसे राज्य सरकार के नाम दर्ज किया गया है। जिले में 7500 करोड़ रुपये की लागत से निवेश होना है। इसके लिए पिछले महीने जिला मुख्यालय पर समिट का आयोजन किया गया था। इसमें 200 से अधिक निवेशकों ने अपने प्रोजेक्ट रखे थे। 
विज्ञापन


उद्योगों के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। विधायक बाबूराम पासवान ने पूरनपुर क्षेत्र में मेडिसिन हब बनाने की मांग की थी। इसके बाद जमीन की तलाश तेजी से शुरू की गई थी। जमीन को देखने को मुख्यमंत्री के सलाहकार और पूर्व गृह सचिव अवनीश अवस्थी सोमवार शाम को पूरनपुर पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed