फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CM Yogi may visit flood affected areas in Pilibhit

Flood: पीलीभीत-खीरी में आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे सीएम योगी, पीड़ितों को बांटेंगे राहत सामग्री

Wed, 10 Jul 2024 08:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 10 Jul 2024 08:46 AM IST
सार

पीलीभीत जिले में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। शहर से लेकर देहात तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की टीमें राहत बचाव में लगी हैं। जिले में हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री आज पीलीभीत आ रहे हैं। 

विज्ञापन
CM Yogi may visit flood affected areas in Pilibhit
पीलीभीत का दौरा कर सकते हैं सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाढ़ प्रभावित इलाकों दौरा करेंगे। पूरनपुर तहसील के गांव अभयपुर में हेलीपैड बनाया गया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार यहां दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा। यहां से मुख्यमंत्री चंदिया हजारा क्षेत्र का दौरा करेंगे। यहां बने बाढ़ शरणालय का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री अभयपुर जगतपुर में बाढ़ राहत शिविर पहुंचेंगे। यहां बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री यहां प्रेस वार्ता भी करेंगे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की बैठक लेंगे। पीलीभीत के बाद मुख्यमंत्री योगी लखीमपुर खीरी जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। वहां शारदा नगर बैराज पर कार्यक्रम प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


पीलीभीत में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मंगलवार को पुलिस और प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। डीएम संजय कुमार और एसपी अविनाश पांडेय ने हेलीपैड के लिए जगहों का निरीक्षण किया। बता दें कि शारदा नदी की बाढ़ ने दो दिन जमकर तबाही मचाई। सर्वाधिक जलभराव शारदा पार के गांवों में रहा। शहर में देवहा नदी की बाढ़ ने कहर बरपाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed