फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chess: Students entangled in check and checkmate

शतरंज : शह और मात में उलझे विद्यार्थी

Sun, 08 Sep 2024 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Chess: Students entangled in check and checkmate
पीलीभीत। जिला स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिमागी कसरत की। बालक और बालिका वर्ग के लिए 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ी 11 से बरेली में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

जिला स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के हाॅल में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अंगूरी देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, ज्ञान प्रशांत मैमोरियल बालिका इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल स्कूल खमरिया पुल और आर्य कन्या बालिका इंटर कॉलेज तो बालक वर्ग में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, राम इंटर कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज, सी एंड जे कलीनगर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय रूपपुर कमालू के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग में हुई। बालकों के 17 वर्षीय आयु वर्ग में ड्रमंड रजकीय इंटर कॉलेज के अमित त्रिपाठी ने एसएन इंटर कॉलेज के छात्र नमन शर्मा को हराया।
14 वर्ष आयु वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर के छात्र कार्तिक गंगवार ने राम इंटर कॉलेज के छात्र अर्जुन गंगवार को हराकर विजय प्राप्त की तो 19 वर्ष आयु वर्ग बालकों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर के छात्र अर्पित गंगवार ने सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर के अनुज गंगवार को पराजित किया।
बालिका वर्ग में 19 वर्ष आयु वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल स्कूल खमरिया पुल की निशा ने अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा इशिका राठौर को हराया तो 17 वर्ष आयु वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल स्कूल खमरिया पुल की भूमिका ने अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा समीक्षा गुप्ता को हराया।

जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि चयनित छात्र एवं छात्राएं 11 सितंबर से बरेली जनपद में होने वाली मंडलीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में यासीन अहमद खां, रमेश गंगवार, शिवम कुमार, विजयलक्ष्मी तथा रितु अग्निहोत्री का योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ. आरपी ,गंगवार, सर्वेश गंगवार, हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed