फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cheated of Rs 1.80 crore by promising job and house in Australia

Pilibhit News: आस्ट्रेलिया में नौकरी और मकान दिलाने का दिया झांसा, 1.80 करोड़ रुपये ठगे

Wed, 02 Oct 2024 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 1.80 crore by promising job and house in Australia
पूरनपुर (पीलीभीत)। आस्ट्रेलिया में नौकरी लगवाने के साथ मकान और गाड़ी दिलाने का झांसा देकर 1.80 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। यही नहीं पीड़ित के रुपये मांगने पर जालसाजों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने सीओ कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चंड़ीगढ़ के गांव मक्खन मजरा यूटी निवासी बख्शीश सिंह ने सीओ कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में बताया कि पूरनपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर मकरंदुपर में उसके मामा रहते है। इस वजह से उसका अक्सर मामा के घर आना रहता है। इस दौरान उसकी पहचान गांव नवदिया बंकी निवासी एक व्यक्ति और उसके पुत्र से हुई। पिता-पुत्र ने उसके पुत्र और पुत्रवधू को आस्ट्रेलिया भिजवाकर नौकरी दिलाने के साथ वहां मकान और गाड़ी दिलवाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

बख्शीश सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति का पुत्र लंबे समय तक आस्ट्रेलिया में रहा। इसको लेकर उसे दोनों की बातों पर विश्वास हो गया। इसके लिए उससे दो करोड़ रुपये की मांग की गई। फरवरी से दिसंबर 2023 तक उससे 81 लाख रुपये नकद और 99 लाख रुपये चेक के माध्यम से ले लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी पुत्र और पुत्रवधू को आस्ट्रेलिया नहीं भेजा गया। रुपये वापस मांगने पर पिता-पुत्र पहले टाल-मटोल करते रहे। बाद में रुपये मांगने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। बख्शीश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed