{"_id":"56f1519d4f1c1bac5ef14d25","slug":"cheap-drove-seller-rural-issues-into-two-factions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ता गल्ला विक्रेता मुद्दे पर ग्रामीण दो धड़ों में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ता गल्ला विक्रेता मुद्दे पर ग्रामीण दो धड़ों में
ब्यूरो/बीसलपुर।
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण दो धड़ों में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जादोंपुर पट्टी के सस्ता गल्ला विक्रेता का मामला
गांव जादोंपुर पट्टी के सस्ता गल्ला विक्रेता का समर्थन और विरोध करने के मुद्दे पर ग्रामीण दो धड़ों में बंट गए हैं। दोनों धड़ों के लोगों ने मंगलवार तहसील कार्यालय आकर एसडीएम को ज्ञापन दिए। एक धड़े के लोगों ने सस्ता गल्ला विक्रेता के विरूद्ध कार्रवाई कराने और दूसरे धड़े के लोगों ने कोई कार्रवाई न करने की मांग की है।
गांव जादोंपुर पट्टी के सस्ता गल्ला विक्रेता शंभूदयाल की राशन वितरण संबंधी गतिविधियों को लेकर गांव में पिछले काफी दिनों से उपभोक्ता भीतर खाने दो धड़ों में बंटे चले आ रहे थे। एक धड़ा सस्ता गल्ला विक्रेता को सही, जबकि दूसरा धड़ा गलत बता रहा है। मंगलवार दोनों धड़ों के लोग खुल कर सामने आग गए। तहसील पहुंच एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिए। छात्र नेता हरीशंकर के धड़े के लोगों ने सस्ता गल्ला विक्रेता पर राशन सामग्री की कालाबाजारी करने, घटतौली करने और उपभोक्ताओं को परेशान करने समेत तमाम गंभीर आरोप लगाए। इस धड़े के लोगों ने सस्ता गल्ला विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की है।
उधर, ग्राम प्रधान सुनीता देवी के धड़े ने दिए गए ज्ञापन में सस्ता गल्ला विके्रता को सही बताते हुए उसके विरूद्ध कोई भी कार्रवाई न कराने की मांग की है। एसडीएम बीपी सिंह ने बताया कि सप्लाई इंस्पेक्टर वीर सिंह से जांच कराई जाएगी।