फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Challenge to complete many works including CC road in rainy season

Pilibhit News: सीसी मार्ग समेत कई काम अधूरे बरसात में पूरा करने की चुनौती

Tue, 17 Jun 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 17 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Challenge to complete many works including CC road in rainy season
पीलीभीत। शहर वासियों को बेहतर सुविधा देने के दावों के बीच कराए जा रहे सीसी मार्ग समेत करीब दस से अधिक कार्य अधूरे हैं। मियाद पूरी होने के बाद भी कार्य पूरे ने होने से लोग परेशान हैं। अफसरों की ओर से नोटिस जारी करने तक सख्ती की जा रही है। वहीं बरसात के दौरान कार्य पूरा करना चुनौती भी बना हुआ है। ऐसे में गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के निरंजनकुंज कॉलोनी में मार्च माह में सीसी मार्ग का निर्माण शुरू किया गया था। कार्य पूरा करने की मियाद 16 जून तक थी, लेकिन समय बीतने के बाद भी कार्य अधूरा पड़ा है। अधूरा कार्य कॉलोनी के लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

एक ही गली होने के चलते परेशानी बढ़ गई है। इसके साथ ही शहर के जाटों वाले चौराहे के करीब बने रहे सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य भी तीन माह से अधूरा पड़ा है। जबकि कार्य की सोमवार को मियाद पूरी हो गई। इसके अलावा कालामंदिर स्थित ठाकुरद्वारे वाली गली का निर्माण कार्य भी अबतक अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून का समय शुरू होने के बाद भी कार्य अधूरा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश के सीजन में कार्य कार्य पूरा होना चुनौती बना हुआ है। एक दिन पूर्व बारिश के बाद नकटादाना चौराहा पर निर्माण नाले का कुछ भाग भी क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed