{"_id":"5e933bc88ebc3e78b90fa49e","slug":"chalan-pilibhit-news-bly4024846185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक का कटा चालान तो गुस्साए व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक का कटा चालान तो गुस्साए व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विश्वजीत त्रिवेदी की बाइक का पुलिस ने चालान कर दिया। वह बाइक चलाते वक्त हेलमेट नहीं लगाए थे। व्यापारी नेता ने एसपी, सिटी मजिस्ट्रेट से लेकर डीजीपी कार्यालय में शिकायत कर दी। मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए बीते दिनों वाहनों की बेवजह आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जो लोग निकल रहे हैं, उनसे हेलमेट पहनने की अपील की गई है। इसको लेकर पुलिस सख्ती कर रही है। रविवार सुबह कमल्ले चौकी के बाहर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले विश्वजीत त्रिवेदी बाइक से अपनी मेडिकल एजेंसी पर जा रहे थे। उनका कहना है कि कुछ दूरी की वजह से वह हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने रोककर बाइक के फोटो लिए और फिर दुकान आ गए। दुकान पर पहुंचने के बाद उनको मोबाइल में मेसेज मिला कि उनकी बाइक का चालान कर दिया गया है। एक हजार रुपये जुर्माना डाला गया। व्यापारी नेता ने अधिकारियों से शिकायत कर दी। डीजीपी कार्यालय में भी फोन किया, लेकिन पीआरओ ने पुलिस की गलती को नकार दिया। साथ ही स्थानीय प्रशासन से बातचीत करने को कहा। व्यापारी नेता का कहना है कि उन्हें बेवजह परेशान किया गया है। प्रशासन पर स्पष्ट आदेश न करने का आरोप लगाया।
खरीदारी कर लौटते युवक को पीटने का आरोप
पूरनपुर। गांव चतीपुर के रहने वाले सीताराम ने भी पुलिस पर बेवजह रास्ते में रोककर पीटने का आरोप लगाया। सीओ से इसकी शिकायत की। बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे कुर्रिया बाजार से सामान की खरीदकर घर जा रहे थे। रास्ते में यूपी 112 पुलिस ने उन्हें रोका और गाली गलौज कर पिटाई कर दी। सीओ योगेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच सेहरामऊ उत्तरी थानाध्यक्ष को दी गई है।