फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chacha Nehru throughout the district Remembered

जिले भर में याद किए गए चाचा नेहरू

Sat, 14 Nov 2015 10:23 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 14 Nov 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
Chacha Nehru throughout the district Remembered
जिले भर में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूल कॉलेजों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन

बेनहर पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में चाचा नेहरू के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन किया गया। सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस, लोकनृत्य व गीत प्रस्तुत किए। बेनहर किड्स वर्ल्ड में शिक्षिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर प्रशासक परविंदर सिंह सैहमी, गुरदित्त सिंह सैहमी, करिश्मा सैहमी, नितिन कौशिक, मोहनी उपाध्याय, अल्पना कोहली, कोमल गुप्ता आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सेंट एलायसियस में बाल दिवस सैदपुर गांव के बच्चों के साथ मनाया गया। इस दौरान लेमन रेस, फ्राग रेस, थ्रीलेक्ड रेस आदि प्रतियोगिताएं हुई। शिक्षकों व विद्यार्थियों के बीच बास्केटबॉल मैच हुआ। प्रधानाचार्य फादर पॉयस मैनेजिज ने चाचा नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

स्प्रिंगडेल कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रिया आनंद व विद्यार्थियों ने चाचा नेहरू की पुष्प अर्पित किए। प्राइमरी विंग की खोखो, स्लो रेस, कैरम आदि प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें मोहम्मद जैद, संजीव, अमित, फैज, करनदीप, विशाल आदि विजयी रहे। बच्चों ने एनीमेटिड मूवी का आनंद लिया। यहां सिमरनजीत, अनुराधा, खुशबू, मनोज आदि मौजूद रहे। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दिव्यांका, इना, दामिनी, आकांक्षा, प्रिया, अनन्या आदि ने फैंसी ड्रेस, वन मिनट गेम, जलेबी रेस, कुर्सी रेस आदि में भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। प्रधानाचार्य मिथलेश पांडेय ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन परिचय पर रोशनी डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉम्स प्राइड स्कूल में प्रधानाचार्य सोनिया गोस्वामी ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कक्षा एक व दो के बच्चों की जलेबी दौड़, तीन व चार की टाई पार्टनर दौड़, कक्षा पांच, छह व सात के बच्चों की बैलेंस दौड़ हुई। जिसमें अनमता, हर्ष, हर्षित, श्रुति, लक्ष्य, इशरत, अक्षिता, विशेष, पुष्पेंद्र, लायवा आदि विजयी रहे।
सरस्वती शिशु मंदिर साहूकारा में प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी ने चाचा नेहरू द्वारा देशहित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। शिक्षक रामपाल, संपूर्णानंद, निरंजन सिंह, सियाराम आदि मौजूद रहे। लार्ड कृष्णा स्कूल में प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित व प्रबंधक सनी दीक्षित ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में विस्तार से बताया। मुक्ता, अंशिका, राखी, परी, अंशुमान, गौरव, शीतल, दिव्या, अनमोल, प्रांजल, आदित्य, प्रियांशु, आन्या, नोमान आदि ने विभिन्न गीतों पर मनमोहक डांस पेश किया। म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी प्रतियोगिता भी हुई। जन कल्याण शिक्षण प्रशिक्षण समिति के तत्वावधान में मोहल्ला पंजाबियान स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रबंधिका तबस्सुम नाज, तरन्नुम नाज, मुर्सरत नाज, महजवी, सोनी, नगमा, इशरत आदि मौजूद रहीं।  

कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण
कांग्रेसियों ने स्टेशन चौराहा स्थित नेहरू पार्क में पहुंचकर प्रथम प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके पदचिंहों पर चलने का संकल्प लिया। अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष असलम अंसारी, तौकीर अहमद नकवी, आशुतोष अग्रिहोत्री, नरेश शुक्ला, दीनानाथ, हनीफ अंसारी, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने बच्चों को किया पुरस्कृत
नानू फौजी ग्रामोत्थान समिति के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद ने बच्चों को पुरस्कृत किया और उन्हें नैतिकता का संदेश दिया। इस दौरान नानू फौजी ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, वीरेंद्र शर्मा, बबलू चौहान, सुधीर शुक्ला, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

पूरनपुर। सनातन धर्म बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में इंचार्ज प्रधानाध्यापक रामकुमार वर्मा ने पंडित नेहरू के चित्र का अनावरण किया। प्रवीन शुक्ला ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में जानकारी दी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में महावीर मिश्र ने प्रथम प्रधानमंत्री के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अवधेश मिश्र, राजीव सिंह, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। वालीबाल, फुटबाल, खो-खो आदि प्रतियोगिताएं हुई। पूर्व माध्यमिक स्कूल मेें प्रधानाध्यापिका परवीन आरा ने पंडित नेहरू के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। सुलेख प्रतियोगिता हुई। जिसमें कक्षा छह की निशा ने पहला स्थान पाया। बृजेश शुक्ल, गुरुप्रीत कौर, इंदु गंगवार, शमा, रोहित मिश्र आदि मौजूद रहे। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य कौशल आर्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया और पंडित नेहरू के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। इस मौके पर हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुलदीप, मोनिका अग्रवाल, बिलाल रजा, कनिष्का सक्सेना को विजेता घोषित किया गया। कैरम मेें अर्श पांडेय, तान्या वर्मा, प्रतीक वर्मा, हिमांशू मिश्रा, दिव्यांश देव, कबड्डी में संदीप गंगवार की टीम को विजेता घोषित किया गया। ग्रांड पैरेंट्स डे के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। मदरसा फैजाने खालिद में प्रधानाचार्य इमरान अली खालिदी ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वामी विवेकानंद नेहरु युवा ग्रामात्थान समिति का स्थापना दिवस बाल दिवस पर मनाया गया। इस मौके पर आनंद, प्रेमराज वर्मा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
अमरैयाकलां। गांव के अलावा धरमंगदपुर, खाता, महादिया, सुखदासपुर, रघुनाथपुर आदि गांव के स्कूलों में बाल दिवस मनाया गया।
बीसलपुर। बिहारी जी पब्लिक स्कूल में लगे बाल मेले का उद्घाटन चेयरमैन छेदालाल जायसवाल ने फीता काट कर किया। बच्चों ने तरह-तरह के स्टाल लगाए। प्रधानाचार्य ज्ञानप्रकाश जोशी, उप प्रधानाचार्या ललिता गुप्ता, रेखा जायसवाल, मधु गुप्ता, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। शफी पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बालिका वर्ग की खो खो प्रतियोगिता में हुमैरा, सना, इल्मा, श्रद्धा, शमा, अजमी, मंतसा, महक, शहरिस व उन्नति प्रथम रहीं। बालक वर्ग की प्रतियोगिता में उत्कर्ष, शाहनवाज, जोगेंद्र, मेहताब, शामिक, तहसीन, शिवम, फैज और ऋषभ गुप्ता प्रथम रहे। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अना, हुमैऱ्रा, इल्मा, सना, विधि प्रथम रहीं। साहू जी महाराज पब्लिक स्कूल में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिफा, कैरम में हिमालय व पवित्र प्रथम रहे।

बिलसंडा। प्राथमिक विद्यालय घुरी पट्टी, वहादियां, दियोरिया (द्वितीय), पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनकापुर, कनपरिया, खरदहा में बाल दिवस मनाया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़ेपुरा, घुरी पट्टी, प्राथमिक विद्यालय बिलसंडा (प्रथम) व प्राथमिक विद्यालय (द्वितीय),  पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगरिया तिलागिरि में विभिन्न कार्यक्रम हुए। एजीएम इंटर कॉलेज बिहारीपुर में अतुल गंगवार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय दमोपुरा में अवनीश कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नौगवां संतोष में अमित कुमार और प्राथमिक विद्यालय महेशापुर में शिवकुमार गंगवार के निर्देशन में कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed