फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Center in-charge grabbed government sugarcane worth Rs 2.30 lakh, expelled, report filed

Pilibhit News: केंद्र प्रभारी ने 2.30 लाख का सरकारी गन्ना हड़पा, निष्कासित, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 17 Dec 2023 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Center in-charge grabbed government sugarcane worth Rs 2.30 lakh, expelled, report filed
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल के एक केंद्र प्रभारी ने 2.30 लाख रुपये का सरकारी गन्ना हड़प लिया। इसका पता चलने पर केंद्र प्रभारी की सेवा समाप्त कर उसके विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी ने बताया कि मिल के नगीपुर अखौला गन्ना केंद्र पर आकाश गंगवार बतौर प्रभारी गन्ने की तौल कर रहा था। 14 दिसंबर को केंद्र पर 6540 क्विंटल गन्ने की खरीद हुई थी। उसने मिल में 5880 क्विंटल गन्ना दिया था। 660 क्विंटल गन्ना हड़प लिया, जिसकी कीमत 2:30 लाख रुपये हैं। जब केंद्र प्रभारी से इस संबंध में पूछताछ हुई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। मामला संज्ञान में आने पर मिल के प्रधान प्रबंंधक जयप्रकाश ने मुख्य गन्नाधिकारी से मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाया गया।
विज्ञापन

मुख्य गन्नाधिकारी की रिपोर्ट मिलने के बाद प्रधान प्रबंधक ने रविवार को आकाश गंगवार की सेवाएं समाप्त कर दीं। प्रधान प्रबंधक के निर्देश पर मिल के सुरक्षा प्रभारी केके सिंह ने कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि केके सिंह की तहरीर पर धोखाधड़ी, जालसाजी और अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट में केंद्र प्रभारी बरेली के थाना बारादरी के गांव डोहरिया निवासी आकाश गंगवार को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed