फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Celebrations held after Indian team became world champions

Pilibhit News: भारतीय टीम के विश्व विजेता बनने पर मनाया जश्न

Mon, 01 Jul 2024 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Celebrations held after Indian team became world champions
भारतीय टीम की जीत पर पूरनपुर में युवाओं के साथ जश्न मनाते नगर पालिका अध्यक्ष।स्रोत:सोशल मीडिया
पूरनपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के टी 20 में विश्व विजेता बनने पर खेल प्रेमियों ने जश्न मनाया। ढोल पर जमकर डांस किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रेमियों के लिए नगर पालिका की ओर से स्टेशन चौराहा पर बड़ी स्क्रीन पर मैच का सीधा प्रसारण चलवाया गया। यहां मैच देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भारतीय टीम की जीत के बाद लोगों ने नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता के साथ खूब जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी भी छोड़ी गई।

रविवार को पकड़िया चौराहा पर डायमंड हॉकी क्लब के खिलाड़ियों ने एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया। ढोल पर खिलाड़ी खूब थिरके। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। क्लब के अध्यक्ष महेश आजाद, राजीव सक्सेना, घासीराम आजाद, विकास गुप्ता, वासू सक्सेना, दिनेश आजाद, सुधीर गुप्ता, दीपक अग्रवाल, नरेश आजाद, चंदा बाबू, आलोक सक्सेना, किशन पाल, सुभाष गुप्ता, रोहित, हरमन, सावन, सलिल, हर्षित, कैफ अली, मोहन राठौर आदि मौजूद रहे।

भारतीय टीम की जीत पर पूरनपुर में युवाओं के साथ जश्न मनाते नगर पालिका अध्यक्ष।स्रोत:सोशल मीडिया

भारतीय टीम की जीत पर पूरनपुर में युवाओं के साथ जश्न मनाते नगर पालिका अध्यक्ष।स्रोत:सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed