फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CCTV footage intensifies search for Kundal looters

Pilibhit News: सीसीटीवी फुटेज से कुंडल लूटने वालों की तलाश तेज

Sun, 08 Sep 2024 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage intensifies search for Kundal looters
पीलीभीत। बरखेड़ा के बाद सुनगढ़ी क्षेत्र में हुई कुंडल लूट की घटना के बाद अफसर सख्त हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीमों ने क्षेत्र के अलावा पड़ोस के जनपदों में भी तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव खजुराहा गौटिया निवासी उषा देवी के गांव लौटते समय बीसलपुर रोड स्थित चौपाल सागर के पास हुई कुंडल लूट की घटना के बाद अफसर सख्त हुए। एक सप्ताह में कुंडल लूट की पांचवी घटना सामने आने के बाद बदमाशों की धरपकड़ तेज कर दी गई। इसके लिए कई टीमों को लगाया गया।
विज्ञापन

सीसीटीवी में बदमाशों के फुटेज भी मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस की टीमों ने पड़ताल तेज कर दी है। अफसरों की सख्ती के बाद टीमें बदमाशों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हैं। अधिकतर घटनाएं बरखेड़ा, गजरौला और बीसलपुर मार्ग पर हुईं। जिसके चलते बदमाशों के क्षेत्र के अलावा पड़ोस के जनपद शाहजहांपुर और बरेली का होने का पुलिस को शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आधार पर टीमें पड़ोस के जनपदों में पहुंचकर भी जांच में जुटी हैं। घटना के बाद पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।

--
हटाए गए बरखेड़ा थाना प्रभारी, मुकेश शुक्ला को मिला चार्ज
पीलीभीत। चार दिन में कुंडल लूट की दो घटनाओं के बाद बदमाशों का सुराग लगाने में नाकाम रहे बरखेड़ा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह को एसपी अविनाश पांडेय ने हटा दिया। उनकी जगह डायल 112 के प्रभारी मुकेश शुक्ला को बरखेड़ा थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि राजकुमार सिंह को डायल 112 का प्रभारी बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed