फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CBSE 12th Results 2020

सीबीएसई 12 वीं में श्रद्धा पटेल 99 प्रतिशत अंक लाकर बनीं टॉपर

Tue, 14 Jul 2020 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
CBSE 12th Results 2020
पीलीभीत। सीबीएसई 12 वीं का सोमवार को अचानक परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। टीवी से ही इसका पता चला और फिर परीक्षार्थियों ने मोबाइल फोन पर संबंधित वेबसाइट पर अपना रिजल्ट तलाशना शुरू कर दिया। इस बार बोर्ड ने रैंकिंग जारी नहीं की, मगर कुछ ही देर में स्थानीय स्तर पर पता चल गया कि टॉप 10 में किस-किसने जगह बनाई। शहर के बेनहर पब्लिक स्कूल का दबदबा रहा, टॉप-10 टॉपरों की सूची में आठ छात्र-छात्राएं इसी स्कूल की हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई 12 वीं परीक्षा में हर साल की तरह बेनहर स्कूल के छात्रों ने इस बार भी टॉप-10 में अन्य स्कूलों को आस-पास भी नहीं फटकने दिया। इस स्कूल की श्रद्धा पटेल ने 99 प्रतिशत अंक लेकर न केवल जिला टॉप किया, बल्कि वह टॉपरों की उच्च सूची में भी अपनी जगह बनाने में सफल रहीं। इसी स्कूल की वर्षा श्रीवास्तव (98.6 प्रतिशत) दूसरे, अभिषेक राजपूत (98.4) तीसरे, अनन्या तलवार (97.8) चौथे स्थान पर रहे। फिरोज फरमान (97.2) ने पांचवां और हृदया निरमानी (97) ने छठा स्थान प्राप्त किया। बेनहर पब्लिक स्कूल के ही छात्र शिवांग गंगवार सातवें (96.6), सुहाना अंसारी और आयुष गंगवार संयुक्त रूप से 96.4 प्रतिशत अंक पाकर आठवें स्थान पर रहे। बेनहर पब्लिक स्कूल के प्रयांश शुक्ला और हर्षित गंगवार के अलावा बीसलपुर कैम स्कूल के छात्र आर्यन ने संयुक्त रूप से 96.2 प्रतिशत अंक पाकर नौवां स्थान प्राप्त किया। बेनहर पब्लिक स्कूल की छात्रा अनुष्का अग्रवाल और जवाहर नवोदय विद्यालय बीसलपुर के रवि प्रताप ने 96 प्रतिशत अंक लेकर 10 वां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed