फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Caught five tractor trolley including cutter machine doing illegal mining

अवैध खनन पर तहसीलदार की बड़ी कार्रवाई, कटर मशीन समेत पांच ट्रैक्टर ट्राली पकड़ीं

Mon, 27 Jun 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Caught five tractor trolley including cutter machine doing illegal mining
माधोटांडा थाना परिसर में खड़े अवैध खनन करते पकड़े गए वाहन। - फोटो : PILIBHIT
कलीनगर। तहसील क्षेत्र में अवैध खनन पर रोकथाम के लिए रविवार को तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रहलादपुर गांव में अवैध रूप से मिट्टी खनन में जुटी एक कटर मशीन समेत पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को तहसीलदार ध्रुव नरायण ने पकड़ लिया। कार्रवाई के लिए वाहनों को थाने पहुंचाया गया।
विज्ञापन

करीब छह से अधिक गांव में धंधे से जुड़े लोग कटर मशीन की मदद से खनन करने में जुटे थे। इसकी शिकायत अफसरों तक पहुंची तो तहसील प्रशासन गंभीर हुआ। रविवार को तहसीलदार ध्रुव नरायण शुक्ला टीम के साथ प्रहलादपुर गांव पहुंचे। मौके पर कटर मशीन से मिट्टी का खोदान होना पाया गया। करीब पांच ट्रैक्टर ट्राली भी खनन करती हुई मिली। परमीशन आदि की जानकारी करने पर सब गोलमाल पाया गया। इस पर कटर मशीन समेत पांच ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ कर थाने पहुंचाकर पुलिस के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

दरअसल, मिट्टी खनन से जुड़े लोग सौ घन मीटर मिट्टी की परमीशन कराकर उसकी आड़ में बड़े खनन को अंजाम देते हैं। राजस्व और पुलिस कर्मी की संलिपत्ता भी संदिग्ध रहती है। तहसीलदार ध्रुव नरायण शुक्ला ने बताया कि अवैध खनन करते एक कटर मशीन समेत पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा गया है। सीजर बनाया। उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। खनन की रिपोर्ट अलग से जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर में भी पकड़ी गईं ट्रैक्टर-ट्रॉली
पूरनपुर। राजस्व निरीक्षक ने गांव सबलपुर के समीप अवैध मिट्टी का खनन होते पकड़ लिया। मौके पर खड़े दो ट्रैक्टर-ट्राली लेकर खनन माफिया भाग गए। एक फार्म हाउस पर खड़ी कराई गई मडलोडर को कब्जे में लेेने को चालक बुलाया गया। राजस्व निरीक्षक और टीम के पहले आने पर मिट्टी माफिया ने मडलोडर को नहीं जाने दिया। मौके पर बुलाया गए ट्रैक्टर चालक को बैरंग होना पड़ा। राजस्व निरीक्षक वली अहमद ने बताया कि जांच में अवैध खनन होना पाया गया। मौके पर ट्रैक्टर-ट्राली खाली मिले थे। मडलोडर एक फार्म पर खड़ा होना पाया गया था। अवैध खनन की रिपोर्ट एसडीएम को दी गई है। संवाद
अवैध खनन में खकरा चौकी इंचार्ज निलंबित
पीलीभीत। अवैध खनन के में एसपी ने सदर कोतवाली की खकरा चौकी के प्रभारी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। शुक्रवार रात एसपी को अवैध खनन की सूचना मिली थी। एसपी ने पहले सीओ को भेजकर जांच कराई। इसके बाद फोर्स के साथ दबिश देकर वाहनों को पकड़ा।
सदर कोतवाली क्षेत्र में नावकूड़ के पास शुक्रवार रात अवैध खनन की सूचना किसी ने एसपी को सूचना दे दी। एसपी ने सीओ को मौके पर भेजकर जांच कराई। जांच में पुष्टि होने पर सीओ ने संबंधित एसआई समेत फोर्स, तहसीलदार और खनन अधिकारी को मौके पर बुलाकर दबिश दी। फोर्स को देखते ही खनन करने वाले जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गए थे। खकरा चौकी इंचार्ज की तहरीर पर वाहन की संख्या के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस मामले में सीओ की जांच में खकरा चौकी इंचार्ज विनोद कुमार की लापरवाही मिलने पर एसपी ने निलंबित कर दिया है।
संबंधित थाने और तहसील को दी जाती है जानकारी
अगर कोई खनन करने के लिए परमीशन को आवदेन करता है तो उसको परमीशन देने के बाद संबंधित थाने और तहसील प्रशासन का भी जानकारी देनी चाहिए। जिससे खनन करने वाला बेरोक टोक मिट्टी निकाल सके। बिना जानकारी के कौन परमीशन से और कौन अवैध खनन कर रहा है। पुलिस को भी जानकारी करने में दिक्कत होती है।

रात को अवैध खनन की जानकारी मिली थी। सीओ को मौके पर भेजकर जांच कराई गई। सूचना सही मिलने पर पुलिस, राजस्व और खनन टीम ने कार्रवाई की थी। अवैध खनन में खकरा चौकी इंजार्च की लापरवाही मिलने पर निलंबित किया गया है। - दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed