{"_id":"6a8f4347c4545f56a50c4c20","slug":"case-registered-in-tax-receipt-matter-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-167485-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टैक्स रसीद मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टैक्स रसीद मामले में केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका के नाम से काटी गईं फर्जी जलकर और गृहकर की रसीदें, जांच शुरू
पीलीभीत। शहर में नगर पालिका परिषद के नाम से फर्जी जलकर और गृहकर की रसीदें तैयार कर भवनों पर सोलर पैनल लगवाने का मामला सामने आने पर कार्रवाई की गई। नगर पालिका के कर्मचारी की तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने बुधवार शाम अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
नगर पालिका परिषद के कार्यालय कर्मचारी रोशनलाल ने थाना सुनगढ़ी में दी तहरीर में बताया कि नगर क्षेत्र में भवनों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए संबंधित दस्तावेजों में जलकर और गृहकर की रसीद लगाई जाती है। नगर पालिका में कर का पूर्ण भुगतान होने के बाद ही संबंधित व्यक्ति को रसीद जारी की जाती है।
आरोप है कि कुछ लोगों ने नगर पालिका की जानकारी के बिना उसके नाम से फर्जी जलकर और गृहकर की रसीदें तैयार कर लीं। इन रसीदों के आधार पर भवनों पर सोलर पैनल लगवाए जाने की जानकारी सामने आने पर नगर पालिका अधिकारियों में खलबली मच गई। फर्जी रसीदों की कुछ प्रतियां नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से इन रसीदों का अपने कार्यालय से कोई संबंध नहीं होने की बात कही गई है। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद