{"_id":"68ea9bfe6a1743c3ab0ca434","slug":"card-check-found-symptoms-in-21-patients-bsl-sent-sample-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-145869-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कार्ड की जांच में 21 मरीजों में मिले लक्षण, बीएसएल भेजा सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कार्ड की जांच में 21 मरीजों में मिले लक्षण, बीएसएल भेजा सैंपल
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव रसिया खानपुर में स्वास्थ्य विभाग ने जांच और इलाज का दायरा बढ़ाया है। शनिवार को 40 मरीजों की कार्ड से डेंगू जांच की गई। 21 मरीजों में लक्षण मिलने पर उनका सैंपल जांच के लिए बीएसएल भेजा गया है। गांव में सोर्स रिडक्शन एक्टिविटी भी कराई जा रही है।
रसिया खानपुर में पिछले 18 दिनों से बुखार का प्रकोप फैला है। नौ लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराई गई एलाइजा जांच में 19 मरीजों में जांच की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य टीमें गांव में शिविर कर रही हैं।
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह गांव पहुंचकर स्थिति की पड़ताल कर चुके हैं। एसडीएम बीसलपुर नागेंद्र पांडेय और सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा भी रोजाना गांव पहुंचकर जांच और इलाज पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को गांव के 40 मरीजों की कार्ड से जांच कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 21 मरीजों में लक्षण मिलने पर सैंपल बीएसएल भेजा गया है।
बृहस्पतिवार व शुक्रवार को भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। 146 मरीजाें का इलाज किया गया। 39 मरीजों की कार्ड से मलेरिया जांच की गई। 32 मरीजों की टायफायड जांच की गई है। गांव में लाव्रीसाइडल का छिड़काव व फॉगिंग भी कराई जा रही है।