{"_id":"5fc92f908ebc3edc0f59ebf6","slug":"car-riders-beat-up-scooty-driver-airgun-flies-in-air-two-arrested-pilibhit-news-bly4289085124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने स्कूटी चालक को पीटा, हवा में लहराई एयरगन, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवारों ने स्कूटी चालक को पीटा, हवा में लहराई एयरगन, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
सूचना पर कराई गई घेराबंदी तो गजरौला पुलिस ने धर दबोचा, एक फरार
वाहन निकालने को रास्ता न मिलने पर हुई थी दोनों में कहासुनी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
पीलीभीत। लाल रोड पर जमुनी चौराहा के पास जाम में वाहन निकालने के दौरान कार और स्कूटी सवार के बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच कार सवार उतरे और स्कूटी पर सवार युवक की पिटाई कर दी। एयरगन लहराकर दहशत फैला दी। कुछ ही देर में शहर में दिनदहाड़े तमंचे लहराकर मारपीट का शोर मच गया। नजदीक की दुकान पर लगे सीसीटीवी में घटना कैद हो गई। अधिकारियों के निर्देश पर घेराबंदी कराई गई और दो आरोपियों को धर दबोचा, जबकि एक भाग गया। आरोपियों के पास से एयरगन भी बरामद की गई है। पीड़ित की तहरीर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला तुलाराम निवासी विनय अरोरा पुत्र शंकरलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की पूर्वाह्न 11 बजे स्कूटी से जमनी चौराहा की ओर गए थे। चौराहा के पास जाम लगा था। जाम में कार फंसी हुई थी। कार निकालने को लेकर उनकी कार सवार युवकों से कहासुनी हो गई। इसी बीच कार सवार तीन युवक उतरे और पिटाई कर दी। दहशत फैलाने को एक युवक ने एयरगन लहराते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली और भाग गए।
एयरगन को पिस्टल तो कोई तमंचा समझ बैठा। कुछ ही देर में भीड़ वाले इलाके में दहशत फैल गई। व्यापारियों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी की। नजदीक की दुकान पर लगे सीसीटीवी को चेक किया गया तो उसमें वारदात कैद मिली।
विज्ञापन
मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो खलबली मच गई। एसपी जयप्रकाश ने घेराबंदी कराई और फुटेज से निकाले गए फोटो सभी थानों की पुलिस को भिजवाए। चेकिंग के दौरान गजरौला पुलिस ने पूरनपुर की तरफ जा रही कार को पकड़ लिया। एक युवक कार से उतरकर भाग गया, जबकि दो पकड़ लिए गए। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम गुरजीत सिंह पुत्र महक सिंह और आकाश शर्मा पुत्र भूदेव शर्मा निवासी नौगंवा पकड़िया थाना सुनगढ़ी बताया। तीसरे साथी का नाम अमित गंगवार बताया। उनके पास से एक एयरगन भी बरामद हुई। जिससे बाजार में लहराकर खौफ फैला रहे थे। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
एसपी जयप्रकाश ने बताया कि बाजार में मारपीट करने वाले दोनों युवकों और कार समेत पकड़ लिया है। पीड़ित तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। तीसरे आरोपी की धरपकड़ को टीम लगाई है।