फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Car rams into e-rickshaw from behind, e-rickshaw driver and 8 year old girl killed

Pilibhit News: ई-रिक्शा में पीछे से घुसी कार, ई-रिक्शा चालक और आठ साल की बालिका की मौत

Tue, 03 Jun 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 03 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Car rams into e-rickshaw from behind, e-rickshaw driver and 8 year old girl killed
पूरनपुर में हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : mathura
पूरनपुर/घुंघचाई। पूरनपुर-बंडा हाईवे पर गांव कढैय्या कनपारा के पास एक कार आगे चल रहे ई-रिक्शा में जा घुसी। हादसे में ई-रिक्शा चालक गांव बलरामपुर निवासी राजेंद्र (50 वर्षीय) और गांव रुरिया सलेमपुर के छोटेलाल की पुत्री शिखा (8 वर्षीय) की मौत हो गई। वहीं, ई-रिक्शा में सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब 5:30 बजे एक ई-रिक्शा सवारियों को लेकर पूरनपुर से बंडा की ओर से जा रहा था। गांव कढैय्या कनपारा मोड़ के पास पीछे से आई कार ई-रिक्शा से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में ई-रिक्शा सवार गांव रुरिया सलेमपुर निवासी छोटेलाल की पत्नी नन्हीं देवी, पुत्री शिक्षा, कलावती, सौम्या व दयाराम की पुत्री कविता, घुंघचाई निवासी अरविंद की पत्नी कुसुम सक्सेना, हर्षित की पुत्री अक्षिता, सौरभ सक्सेना, बरेली के मीरगंज निवासी मन्नू की पत्नी प्रियंका, हरनरायन की पत्नी रेखा और ई-रिक्शा चालक गांव बलरामपुर निवासी राजेंद्र (50) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने ई-रिक्शा चालक राजेंद्र और छोटेलाल की पुत्री शिखा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घटना के बाद एकत्र हुई भीड़ ने हंगामा किया। कार में तोड़फोड़ की कोशिश की। पुलिस ने बमुश्किल आक्रोशित लोगों को शांत किया।

पूरनपुर में हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद

पूरनपुर में हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद- फोटो : mathura

पूरनपुर में हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद

पूरनपुर में हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed