फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Car going to Haryana collided with truck, two laborers died

हरियाणा मजदूरी करने जा रहे मजदूरों से भरी ईको खड़े ट्रक से टकराई, दो की मौत

Fri, 01 Jul 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Car going to Haryana collided with truck, two laborers died
पूरनपुर। हरियाणा मजदूरी करने जा रहे मजदूरों की कार सोनीपत में खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में गांव घुंघचाई निवासी राघवेंद्र उर्फ रघ्घू सिंह और छेदालाल की मौत हो गई। कार चालक सहित 10 लोग घायल हो गए। मजदूरों की मौत की सूचना पर उनके परिजन हरियाणा रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार सुबह सोनीपत के गांव जाखौली के पास हुआ। गांव घुंघचाई निवासी और हादसे में घायल हुए तौलेराम उर्फ खजांची ने बताया कि बुधवार शाम सात बजे गांव निवासी रघुवीर (36), छेदालाल (50), रामवीर (30), अनिल (28), विमलेश (25), राहुल (26), अशोक (30) और सेहरामऊ उत्तरी थाने के गांव महुआ गुंदे निवासी दो लोग और शाहजहांपुर के थाना बंडा के दो लोग कार में सवार होकर हरियाणा मजदूरी करने को रवाना हुए थे। कार उनको लेने हरियाणा से भेजी गई थी। पूरी रात चलने के बाद हरियाणा के सोनीपत के गांव जाखौली के समीप पहुंचे थे कि कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। धमाका इतनी तेज हुआ कि सवार लोग कुछ समझ ही पाए। वह सबसे पहले कार से निकल तो जरूर आया मगर बेहोश हो गया। कुछ देर बाद होश आया। इससे पहले रघुवीर और छेदालाल की मौत हो चुकी थी। अशोक और महुआ गुंदे का एक युवक गंभीर रूप से घायल था। अन्य सभी सदस्य घायल थे। इधर, हादसे की सूचना पर गांव घुंघचाई पहुंचने पर रघुवीर और छेदालाल के परिजन बदहवास हो गए। परिजन सोनीपत रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

घरों पर सन्नाटा, गांव में एकत्र लोग कर रहे चर्चा
पूरनपुर। गांव घुंघचाई के दो युवकों की हादसे में मौत की सूचना कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई। शोक संवेदना व्यक्त करने भी लोग पहुंचे। मगर इसके बाद उनके परिजन सोनीपत रवाना हो गए। गांव में जगह-जगह एकत्र लोग हादसे की चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाट बेचकर कर रहा था परिवार का पालन पोषण
पूरनपुर। छेदालाल गांव में घूमकर चाट बिक्री कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी सीमा देवी और तीन विवाहित पुत्री और एक विवाहिता पुत्र है। छेदालाल पहली बार मजदूरी करने हरियाणा गए थे। राघवेंद्र उर्फ रघ्घू मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसके परिवार में पत्नी मीरा देवी, आठ वर्षीय पुत्र नितिन, छह वर्षीय मंदीप, दो वर्षीय मानसी है। दोनों परिवारों के मुखिया की मौत पर उनके परिजन बदहवास हैं।

तीन वाहनों से हरियाणा रवाना हुए थे मजदूर
पूरनपुर। क्षेत्र से भारी संख्या में मजदूर हरियाणा और अन्य शहरों को मजदूरी करने जाते हैं। हरियाणा के किसान मजदूरों से बात होने के बाद उनको बुलाने को अपने वाहन भी भेजते हैं। बुधवार को घुंघचाई से तीन वाहनों पर करीब 30 मजदूर हरियाणा रवाना हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed