{"_id":"5e5812808ebc3ef3e068cf37","slug":"caa-nrc-alert-pilibhit-news-bly397629098","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीतः दिल्ली-अलीगढ़ कांड के बाद जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीतः दिल्ली-अलीगढ़ कांड के बाद जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सीएए-एनआरसी को लेकर दिल्ली-अलीगढ़ में हुए बवाल के बाद एक बार फिर अफसर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट हो गए हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज पर विशेष फोकस रहेगा। इसके लिए एसपी ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को सकुशल नमाज संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी। खुफिया विभाग को सक्रिय करने के साथ ही सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
सीएए-एनआरसी के विरोध के नाम पर 13 फरवरी को शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद में अचानक 200 से अधिक महिला-पुरुष जमा हो गए थे। बिना अनुमति इकट्ठा हुई भीड़ को सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने ज्ञापन लेकर हटवा दिया था। दो दिन बाद इस मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, भाकपा माले नेता कृष्णा अधिकारी समेत 33 नामजद और 100 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप था कि प्रदर्शनकारियों ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही दुष्यंत को बंधक बनाकर पीटा था। छह लोगों को जेल भी भेजा गया था। इससे पूर्व में भी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, जुलूस निकालने की कोशिश और दुकानें जबरन बंद कराने की कोशिश की जा चुकी थी। जिसको लेकर अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बीते कुछ दिनों ने दिल्ली-अलीगढ़ में अब सीएए-एनआरसी को लेकर प्रदर्शन उपद्रव के रुप में बदल गया। इसके बाद अलर्ट जारी कर दिया गया था।
अलर्ट के बाद पहली जुमे की नमाज आज होनी है। ऐसे में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी संजीदा हो गए हैं। एक दिन पूर्व सुरक्षा को लेकर एसपी अभिषेक दीक्षित, एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी प्रवीण मलिक, सीओ बीसलपुर धर्म सिंह मार्छाल मंथन में जुटे रहे। इसके बाद समस्त थाना प्रभारियों को क्षेत्र में पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। मस्जिदों के बाहर सुरक्षा बंदोबस्त किए जाएंगे। इसके अलावा कहीं भी बेवजह भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी। खुफिया विभाग को भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट को लेकर सतर्कता बरतने को कहा गया है। इसके लिए जागरूकता संदेश भी एसपी की ओर से सोशल साइट्स व्हाट्सएप और फेसबुक पर अपलोड किए गए। अधिकारियों को भी भ्रमण पर रहकर निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। संभ्रांत लोगों से संपर्क कर इनपुट जुटाया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी तरह के प्रदर्शन या फिर विरोध का कोई आह्वान नहीं किया गया है। एहतियातन तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराया जाएगा। बिना अनुमति किसी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। सुरक्षा संबंधी समस्त तैयारी की जा चुकी है। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। - अभिषेक दीक्षित, एसपी