फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bypass road being built for bridge construction at Gomti origin

Pilibhit News: गोमती उद्गम स्थल पर पुल निर्माण के लिए बनाया जा रहा बाईपास मार्ग

Mon, 24 Jul 2023 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 24 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bypass road being built for bridge construction at Gomti origin
उद्गम स्थल पर पुल निर्माण के लिए तैयार किया जा रहा बाइपास मार्ग। संवाद
कलीनगर। गोमती उद्गम स्थल पर पुल निर्माण का कार्य तेज हो गया है। अंतिम झील से बाईपास मार्ग तैयार किया जा रहा है, ताकि आवागमन में कोई दिक्कत न हो। ठेकेदार जेसीबी से मिट्टी डलवाने के साथ ही मिट्टी भरे कट्टे लगाकर रास्ता बना रहा है।
विज्ञापन

लखनऊ की लाइफ लाइन कही जाने वाली गोमती नदी का उद्गम स्थल माधोटांडा में है। पांच साल से उद्गम स्थल के जीर्णोद्धार की कवायद चल रही है। यहां तमाम विकास कार्यों के साथ ही सुंदरीकरण के काम भी कराए जा रहे हैं। मंदिर परिसर को भी बेहतर किया जा रहा है। झीलों के क्षेत्र में भी सुदंरीकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

गोमती उद्गम स्थल के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने के बाद यहां जिले के अलावा प्रदेश भर से लोगों का आना शुरू हो गया है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के प्रयास से शासन भी यहां विकास कार्य कराने में रुचि ले रहा है। छह माह में दो बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी जा चुकी है। इस समय उद्गम स्थल पर पर्यटन विभाग की ओर से ढाई करोड़ की लागत से बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्गम स्थल पर पुल के निर्माण के लिए भी मंजूर मिल चुकी है। 18 मीटर लंबे और आठ मीटर चौड़े पुल के लिए डेढ़ करोड़ का बजट भी जारी हो गया हैै। पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर होने के बाद पुल निर्माण का काम शुरू हो गया है। फिलहाल बाईपास के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। दो दिन से कट्टों में मिट्टी भरकर झील में डाली जा रही है। रास्ता बनाने के बाद पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed