फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   By forming a savings group, lakhs of rupees were swindled

Pilibhit News: बचत समूह बनाकर हड़प ली लाखों की रकम

Thu, 22 Aug 2024 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
By forming a savings group, lakhs of rupees were swindled
कलीनगर। तराई क्षेत्र में बचत समूह खोलकर बैंक से अधिक ब्याज देने का लालच देकर ग्रामीणों से रुपये जमा कराकर हड़पने का मामला सामने आया है। एक महिला और उसके पति के अलग-अलग खातों में जमा 2.33 लाख रुपये हड़पने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के रमनगरा गांव निवासी सविता मंडल ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पड़ोस के गांव पुरैना ताल्लुके महाराजपुर निवासी पवित्र मंडल, चित्तो विश्वास, जगदीश मंडल, नित्यानंद सरकार व पुन्नो सरकार ने जन रक्षा बचत समूह के नाम से अपना समूह बना रखा है। इसका उक्त लोग स्वयं ही संचालन करते हैं।
विज्ञापन

बैंकाें से अधिक ब्याज देने की बात कहकर ग्रामीणों का खाता खुलवाकर रुपये जमा करवाते हैं। आरोप है कि उक्त लोगों पर विश्वास कर उसने भी 16 जुलाई 2009 को खाता खुलवाकर 29 हजार रुपये जमा किए थे। अब तक कुल 1.69 लाख रुपये जमा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मकान बनवाने के लिए महिला ने रुपये को मय ब्याज के साथ देने की बात कही, इस पर पहले तो टालमटोल किया और बाद में रकम देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि पति के खाते में भी 64 हजार रुपये जमा थे, जिसे पति की मौत के बाद उक्त लोगों ने देने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed