{"_id":"5720ca464f1c1b1e59a91591","slug":"by-far-the-most-hottest-day-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार
ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तपती धूप में घर से निकलना हुआ दूभर
स्कूली बच्चों को स्कूल से लौटते समय हुई खासी दिक्कत
तराई के इलाकों में इन दिनों गर्मी कहर बरपा रही है। दिनोंदिन बढ़ती गर्मी और तन झुलसा देने वाली धूप से लोगों का घर से निकला दूभर हो गया है। खासी दिक्कत स्कूल से आने-जाने वाले बच्चों को होती है। वहीं तेज धूप के चलते शहर की सड़कों पर सन्नाटे जैसे स्थिति बन जाती। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रहा, जो अब तक सबसे अधिक तापमान रहा है।
आज कल दहकती धूप से लोगों का बुरा हो रहा है। दिन में गर्म लू के थपेड़ों से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त है, वही दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। अमूनन यह स्थित पूरे जिले की है। लोगों का घरों से निकला दूभर हो गया है। स्कूली बच्चों को दोपहर में तपती धूप में घर जाने में काफी दिक्कत हुई।
बुधवार को जिले का तापमान भी ऊंचाइयां छूता दिखा। जो अधिकतम 40.1 व न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर चली गर्म हवाओं से लोग बेहाल दिखे। वही शहर के चौराहों पर भी दोपहर में भीड़ भाड़ कम दिखी। जूस, शिकंजी व बेल के शर्बत के ठेलों पर लोगों को गला तर करके प्यास बुझाते देखा गया।
विज्ञापन
बीते सप्ताह के तापमान पर एक नजर
तारीख अधिकतम न्यूनतम
27 अप्रैल 40.0 27.3
26 अप्रैल 39.9 27.1
25 अप्रैल 39.8 27.0
24 अप्रैल 39.9 27.1
23 अप्रैल 40.0 27.2
22 अप्रैल 39.3 26.2
21 अप्रैल 38.4 23.8