फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Buses were sent to Maha Kumbh, passengers kept wandering

Pilibhit News: महाकुंभ भेजी गईं बसें, भटकते रहे यात्री

Fri, 21 Feb 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 21 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Buses were sent to Maha Kumbh, passengers kept wandering
पृथ्वीराज।
पीलीभीत। पीलीभीत डिपो की 29 बसों के प्रयागराज महाकुंभ में जाने से स्थानीय मार्गों के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बृहस्पतिवार को यात्री शहर के प्रमुख चौराहे पर बस और अन्य वाहनों का इंतजार करते नजर आए। रोडवेज बस न मिलने पर यात्रियों ने डग्गामार वाहनों से जोखिम भरा सफर किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 1:45 बजे नौगवां चौराहे पर कोई रोडवेज बस नहीं थी। तीन से चार इको चालक यात्रियों को बैठा रहे थे। कुछ लोग वाहन में जगह न होने पर नहीं चढ़े। वहीं जल्दी जाने वाले जान जोखिम में डालकर इको में सवार हो गए।
विज्ञापन

चालक ने आगे की सीट चार लोगों को बैठाया। करीब दो बजे असम चौराहे पर यात्रियों की भीड़ दिखी। लोगों ने बताया कि आधे घंटे से कोई रोडवेज बस नहीं आई है।
--
फोटो: 10
करीब आधे घंटे से बस का इंतजार कर रहे है, लेकिन बसों के समय पता नहीं चल पा रहा है। बरेली जाने के लिए कोई अन्य वाहन भी नहीं आया है। - पृथ्वीराज, शाहगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फोटो: 11
साथियों के साथ काम के सिलसिले में बदायूं जा रहे हैं। आधे घंटे से बस नहीं आई है। बदायूं के लिए सीधा वाहन न होने से काफी परेशानी हो रही है।- लालाराम, पिपराभगू।

--
फोटो: 12
परिवार के साथ अमरिया जा रहे हैं। काफी देर से बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बस का कुछ पता नहीं चल रहा है।- रफीक अहमद, खमरिया पंडरी।
--
ट्रेनों में उमड़ रही प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़
पीलीभीत। रोडवेज बसों की कमी के चलते प्रयागराज जाने वाले यात्री ट्रेन का सहारा ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को टनकपुर से चलकर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में यात्रियों की भीड़ दिखी। इनमें प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही लोग जनरल कोच में बैठने के लिए दौड़ पड़े। पीलीभीत जंक्शन से 600 अनारक्षित व 200 आरक्षित वर्ग के यात्री रवाना हुए।

पृथ्वीराज।

पृथ्वीराज।

पृथ्वीराज।

पृथ्वीराज।

पृथ्वीराज।

पृथ्वीराज।

पृथ्वीराज।

पृथ्वीराज।

पृथ्वीराज।

पृथ्वीराज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed