{"_id":"65b955c204c3b30d01078326","slug":"bus-service-resumed-for-ayodhya-passengers-will-get-benefits-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-111358-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अयोध्या के लिए फिर से शुरू हुई बस सेवा, मिलेगा यात्रियों को लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अयोध्या के लिए फिर से शुरू हुई बस सेवा, मिलेगा यात्रियों को लाभ
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसे । फाइल फोटो
पीलीभीत। अयोध्या के लिए रोडवेज बस का संचालन फिर शुरू कर दिया गया है। इसका यात्रियों को लाभ मिलेगा।
शासन से आदेश आने के बाद अयोध्या के लिए 15 जनवरी को एक बस का संचालन शुरू किया गया था। 22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में होने वाली भीड़ को देखते हुए इसे 20 जनवरी को बस के संचालन पर रोक दी गई।
सोमवार से इस बस का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। जिससे अब यात्री दोबारा इस बस की सेवा का लाभ ले सकेंगे। शासन स्तर से की गई कांफ्रेस में क्षेत्रीय एआरएम को इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।
अयोध्या जाने वाले यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए बसों की स्थिति को देखने के बाद ही उन्हें रूट पर भेजे जाने के निर्देश दिए गए है। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अयोध्या के लिए बस का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। अगर सवारियां ज्यादा हुईं तो एक और बस संचालित की जाएगी।