{"_id":"5ec2bdc38ebc3e905b577bfb","slug":"burn-by-fire-pilibhit-news-bly406274688","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावट बस्ती में आग लगने से 19 छप्पर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावट बस्ती में आग लगने से 19 छप्पर जले
विज्ञापन
बीसलपुर। पतिपुरा गांव के बाहर महावट बस्ती में सोमवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें 19 छप्पर जलकर राख हो गए। शोर मचने पर ग्रामीणों ने बमुश्किल लोगों को छप्परों से बाहर निकाला। प्रधान अरविंद कुमार की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
बुधपाल, मुन्नालाल, खरगसेन, कल्लूराम, रामपाल, विनोद, रामऔतार, पप्पू, सोनू, सत्यपाल, छोटू, मोती, हरद्वारी, रमेश, ऋषिपाल, राकेश, सोनपाल, सोनू, ओमप्रकाश, अजय समेत 19 लोगों के छप्पर इस घटना में जले। ग्रामीणों का कहना है कि गृहस्थी का सारा सामान जल गया है। जानवरों को खोलकर नहीं भगाया होता तो वे भी जल जाते। अग्निकांड में दो लाख का नुकसान होने का अनुमान है। एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने मौके पर जाकर नुकसान की जानकारी जुटाई। एसडीएम का कहना है कि नुकसान का आकलन करने के बाद पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी।