फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bunch cable was laid in Chowk Bazar, electricity was cut off for two hours

Pilibhit News: चौक बाजार में डाली गई बंच केबल, दो घंटे गुल रही बिजली

Thu, 06 Jun 2024 04:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Bunch cable was laid in Chowk Bazar, electricity was cut off for two hours
बिजली सही करते कर्मी । स्रोत - बिजली विभाग
पीलीभीत। शहर के चौक बाजार में दिन के समय बंच लाइन डालने का काम किया गया। कार्य के चलते इलाके की बिजली दो घंटे तक काट दी गई। जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही अलग-अलग इलाकों में अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

बुधवार को दिन में चौक बाजार में बंच लाइन डालने के कार्य किया गया। इस दौरान बिजली कटौती से व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। दो घंटे में कार्य पूरा होने के बाद जब सप्लाई चालू की गई तो उसके बाद बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

दिन में मोहल्ला साहूकारा में भी फाॅल्ट की वजह से दो घंटे तक बिजली गुल रही। इसके अलावा छोटी बाजार, मोहल्ला तखान, गोकुलधाम कॉलोनी, एकता नगर कॉलोनी, बाग गुलशेर खां, रामवाटिका, दुधिया मंदिर रोड, सुनहरी मस्जिद, केजीएन कॉलोनी, अशोक नगर कॉलोनी, तेलमिल, नई बस्ती आदि इलाकों में भी बार-बार बिजली आने-जाने का क्रम बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कुछ इलाकों में दिन के समय एक फेस में खराबी आ जाने से उपभोक्ता परेशान रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया सभी इलाकों में मरम्मत कार्य कराकर शाम को छह बजे तक पूरे शहर की सप्लाई सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed