फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bullion trader Pawan murder case: The mystery involved in murder and suicide

सराफा व्यापारी पवन हत्याकांड ः हत्या और आत्महत्या में उलझी गुत्थी

Sat, 21 May 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader Pawan murder case: The mystery involved in murder and suicide
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर गोली लगने से व्यापारी की मौत के मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या में उलझी हुई है। हालांकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार वाले हत्या की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला गफ्फार खां निवासी सराफा व्यापारी पवन गोयल (45) रोजाना की तरह शाम सात बजे दुकान बंद कर घर चले गए। इसके बाद न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में तकादे की बात कहकर पौने आठ बजे घर से निकले थे। सवा आठ बजे भाई ने फोन किया तो कुछ देर में घर आने की बात कहीं थी। इसके बाद लगातार फोन रिसीव नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

इस पर परिवार वालों को चिंता हुई तो तलाश के लिए निकले। इसी दौरान गुरुवार देर रात टनकपुर हाईवे पर गत्ता फैक्टरी के व्यापारी की कार में रक्त रंजित शव मिला। व्यापारी की पिस्टल उसी कार में पैरों के पास पड़ी था और पिस्टल के पास ही कारतूस का खोखा मिला। कारतूस का खोखा व्यापारी की पिस्टल का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रात में ही भाई अरुण गोयल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या और आत्महत्या के मामले में उलझी हुई है। अभी हत्या है या फिर आत्महत्या यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
घर में रखे मिले आभूषण, पुलिस के साथ जाने की बात कहकर निकला था व्यापारी - व्यापारी के भाई अरुण गोयल ने बताया कि उनका छोटा भाई पवन गोयल घर आने के बाद अंगूठियां, ब्रेस लेट और चेन निकाल दिया करता था। इसी के चलते गुरुवार को तकादे पर जाने से पहले उसने घर में ही आभूषण उतार के रख दिए थे। जिसके यहां तकादे पर गया। उस पर पिछले तीन साल से साढ़े तीन लाख की उधारी है। कई बार पुलिस को भी भेजा। गुरुवार को भी पुलिस साथ ले जाने की बात कहकर निकला था। मगर उसका शव मिला।
शूटर थे पवन गोयल, स्टेट प्रतियोगिता में कर चुके प्रतिभाग - पवन गोयल शूटर थे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में नाम रोशन किया था। नोएडा, अलीगढ़ में हुईं स्टेट प्रतियोगिताओं में भी उसने प्रतिभाग किया था। उन्हें अलसहों से काफी लगाव था। इसीलिए पिस्टल अपने साथ ही रखते थे।
स्टार्ट थी कार- घटना स्थल पर जब भाई अरुण गोयल पहुंचे, उन्हें गाड़ी हाइवे किनारे मिले। गाड़ी की लाइटें जल रहीं थीं। गाड़ी स्टार्ट थी और लॉक भी नहीं थी। अंदर एसी चल रहा था। आसपास कोई नहीं था। उन्होंने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लिया।

व्यापारी जिस गांव में तकादे के लिए गए थे। उस गांव में पहुंचे ही नहीं थे। परिवार की जानकारी देने पर कुंवरगांव जाकर उस ग्रामीण की तलाश की गई, जिसके पास तकादा करने वह गए थे। इसके बाद पुलिस लौट आई। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। - सुनील दत्त सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed