फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bullion market fears shock from MDR

Pilibhit News: सराफा बाजार को एमडीआर से झटके की जताई आशंका

Mon, 21 Sep 2026 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 21 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bullion market fears shock from MDR
बाजार में सोने के आभूषण पसंद करती महिलाएं।
पीलीभीत। शहर में आठ से दस सराफा कारोबारी हर माह दस लाख से लेकर 50 लाख तक की धनराशि को यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिये अपने व्यापार के खाते में लेते हैं। इनका कहना है कि प्रत्येक माह उनको भी अब पांच से बीस हजार तक एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) शुल्क चुकाना होगा। जो कि मुनाफे की कमाई होती थी वह अब एमडीआर शुल्क में कटेगी।
विज्ञापन

शहर में वैसे तो 100 के करीब छोटे-बड़े सराफा कारोबारी हैं। लगभग दस बड़े ज्वेलरी शोरूम हैं। इनमें प्रतिमाह 50 लाख तक की बिक्री के रुपये यूपीआई के जरिये ग्राहक कारोबारियों को देते हैं। ऐसे में 15 अक्तूबर से सभी यूपीआई उपयोग करने वाले कारोबारियों पर लागू हो रहे एमडीआर शुल्क 0.4 प्रतिशत को लेकर अभी कारोबारी नाखुश दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के बड़े सराफा कारोबारियों को कहना है कि आम व्यक्ति सिर्फ आज एक लाख तक यूपीआई ट्रांजेक्शन कर सकता है, जबकि उसकी लिमिट लगभग दो लाख होनी चाहिए। वहीं, जो एमडीआर शुल्क सरकार ने 2 हजार से अधिक पर लगाया है। उसकी लिमिट 5 हजार के ऊपर व एमडीआर शुल्क 0.1 प्रतिशत होगी तो आम कारोबारियों को इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
एमडीआर शुल्क के पक्ष में हैं, लेकिन नई नीतियां सरकार को इसके साथ और लाने की जरूरत है। ताकि बड़ा व्यापारी लंबे-चौड़े एमडीआर शुल्क से बच सकें व बोझ कम हो। - रचित अग्रवाल, सराफा कारोबारी

00
सरकार का एक तरह से टैक्स ही है, बस इसमें छोटे कारोबारियों का मुनाफे का नुकसान होगा। जब सरकार को व्यापारी हर तरह का टैक्स दे रहा है तो यह बोझ है। - प्रियांश अग्रवाल, सराफा कारोबारी

बाजार में सोने के आभूषण पसंद करती महिलाएं।

बाजार में सोने के आभूषण पसंद करती महिलाएं।

बाजार में सोने के आभूषण पसंद करती महिलाएं।

बाजार में सोने के आभूषण पसंद करती महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed