फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bullet fired from firing range in Pilibhit hits the leg of an elderly man sitting outside his house

Pilibhit: फायरिंग रेंज से चली गोली, घर के बाहर बैठे बुजुर्ग के पैर में जाकर लगी, घायल

Sun, 22 Sep 2024 11:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 22 Sep 2024 11:10 AM IST
सार

पीलीभीत जिला जेल के निकट स्थित फायरिंग रेंज में रविवार सुबह करीब नौ बजे फायरिंग अभ्यास के दौरान चली गोली पास में ही स्थित एक घर के बाहर बैठे बुजुर्ग के जा लगी।

विज्ञापन
Bullet fired from firing range in Pilibhit hits the leg of an elderly man sitting outside his house
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पीलीभीत जिला जेल के निकट स्थित फायरिंग रेंज में रविवार सुबह करीब नौ बजे फायरिंग अभ्यास के दौरान चली गोली पास में ही स्थित एक घर के बाहर बैठे बुजुर्ग के जा लगी। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में अफसर मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। 

विज्ञापन


रविवार को फायरिंग रेंज में सीआईएसएफ के जवान फायरिंग अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान एक गोली रेंज से बाहर निकलकर पास में ही स्थित सेमर खेड़ा गांव की सीमा तक पहुंच गई और यहां घर के बाहर बैठे श्रीकृष्ण के पैर में जाकर लग गई। गोली पैर में ही फंसी बताई जा रही है। 
विज्ञापन


सूचना के बाद सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंड अमित कुमार समेत अफसरों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। सूचना के बाद सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, कोतवाल नरेश त्यागी अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल का उपचार शुरू किया है। सीआईएसएफ के अफसर पूरे मामले की जांच की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed