{"_id":"6283f71698b99257822534cb","slug":"bull-attack-pilibhit-news-bly485207050","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से टकराया सांड़, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से टकराया सांड़, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला/पीलीभीत। पीलीभीत से घर लौट रहे युवक की बाइक से एक सांड़ टकरा गया। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गजरौला थाना क्षेत्र में आवारा सांड़ से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी सांड़ पकड़ने के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसी थाना क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी सर्राफा व्यापारी राम प्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार को उनका 25 वर्षीय पुत्र अजय सिंह किसी काम से पीलीभीत गया था। काम निपटाकर शाम सात बजे बाइक से घर लौट रहा था। गजरौला में एक सांड़ ने बाइक से टकरा गया। जिससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल 112 पुलिस ने परिवार को सूचना दी। सूचना पर दुर्घटना स्थल पहुंचे और अजय को लेकर जिला अस्पताल गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।