फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Budget returned, could not buy furniture for schools

Pilibhit News: लौट गया बजट, नहीं खरीद सके विद्यालयों के लिए फर्नीचर

Mon, 12 Jun 2023 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Budget returned, could not buy furniture for schools
पीलीभीत। जिले के छह राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में फर्नीचर खरीदने के लिए आया बजट वापस चला गया। समय रहते जिम्मेदार विभागीय प्रक्रिया को अपनाते हुए फर्नीचर नहीं खरीद सके। इस वजह से अब इन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं समेत शिक्षकों को परेशानी होगी। अब अगली बार कब बजट आएगा, इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2022-23 में ही राजकीय हाईस्कूल महोफ, खनका, इलाहाबाद सिमरा, आमडार और जमुनिया के अलावा खिड़किया बरगदिया में नया फर्नीचर मुहैया कराया जाना था। जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के दौरान दिक्कत न हो। पुराना फर्नीचर बेहद जर्जर हालत में है। इसके अलावा शिक्षकों के बैठने की कुर्सियां भी मंगवाई जानी थी। यह काम शैक्षिक सत्र शुरु होने के एक माह पहले ही पूरा होना था।
विज्ञापन

इस बारे में डीआईओएस गिरिजेश कुमार ने भी बताया था कि टेंडर जारी किया गया लेकिन तीन फर्मों को काम पूरा करना था। आवेदन एक फर्म ने किया। ऐसे में इस टेंडर को निरस्त करना पड़ा। डीआईओएस ने दोबारा टेंडर जारी कर फर्नीचर की खरीद कराने की बात कही लेकिन ये टेंडर दोबारा जारी नहीं हो सका। अब इन विद्यालयों को फर्नीचर नहीं मिल सकेगा। जिससे सत्र की शुरुआत में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को परेशानी हो सकती है। विभागीय जिम्मेदार अब बजट का रास्ता देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर बजट आए तो हो खरीद
काम कराने का समय पूरा हो गया था। एक बार टेंडर जारी किया गया लेकिन पर्याप्त फर्म न मिलने से ये टेंडर निरस्त कर दिया गया। दोबारा टेंडर जारी करने की योजना थी। अब पैसा शासन को वापस हो गया है। ऐसे में फिर से बजट आए तो टेंडर जारी कर फर्नीचर खरीदा जाए। - गिरिजेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed