{"_id":"2a246d783cace3228fc69e2ba12384f6","slug":"btc-trainees-memorandum-submitted-to-bsa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी प्रशिक्षुओं ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी प्रशिक्षुओं ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत।
Updated Wed, 29 Apr 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटीसी प्रशिक्षुओं ने मंगलवार को बीएसए को ज्ञापन सौेंपकर 1500 सहायक
विज्ञापन
अध्यापकों पदों की काउंसिलिंग की तारीख घोषित कराने की मांग की। बीटीसी
संघर्ष समिति के तत्वावधान में प्रशिक्षुओ ने कहा कि अगर मांग पूरी न हुई
तो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
बीटीसी प्रशिक्षु रतनदीप के नेतृत्व में मंगलवार को वर्ष 2011-12 के तमाम बीटीसी प्रशिक्षु बीएसए कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि 1500 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया दिसंबर 2014 से चल रही है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते भर्ती प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है। प्रशिक्षु विजयपाल ने कहा कि यदि शासन एवं प्रशासन का रवैय्या ऐसा ही बना रहा तो आंदोलन किया जाएगा। प्रशिक्षुओं ने सचिव बेसिक शिक्षा को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपकर चल रही भर्ती प्रक्रिया की काउंसलिंग की तिथि घोषित कराने की मांग की।