{"_id":"580cefb84f1c1bcf75bc1c1a","slug":"bsp-can-stop-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ही रोक सकती है भाजपा को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ही रोक सकती है भाजपा को
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
Updated Sun, 23 Oct 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
बसपा
बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र एवं सामाजिक भाईचारा कमेटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारीै अफजल सिद्दीकी ने कहा कि सपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जनता ने इन्हें प्रदेश चलाने के लिए बागडोर सौपी थी, लेकिन हर मोर्चे पर विफल रही इस सरकार के लोगों से परिवार तक नहीं चल रहा।
बरखेड़ा विधान सभा क्षेत्र से पार्टी के घोषित प्रत्याशी डा. शैलेंद्र गंगवार की ओर से ग्राम पौटाकलां में सर्व समाज के कार्यकर्ताओं की बुलाई गई सभा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अफजल के पूरे भाषण में सपा और भाजपा ही निशाने पर रही। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत डा. भीमराव अंबेडकर और कांशीराम को श्रद्धासुमन अर्पण के साथ की। करीब 20 मिनट के अपने भाषण में अफजल ने पांच मिनट अपना और अपने परिवार के राजनीतिक पृष्टभूमि पर दिया। शेष समय में से अधिकांश समय बसपा और उसकी मुखिया मायावती के कार्यों के गुणगान में खर्च किया। सभा में उन्होंने यूं तो सर्वसमाज के लोगों की बात की, लेकिन खास जोर मुस्लिमों पर रहा।
इससे पूर्व सभा को मंडल अध्यक्ष अली अब्बास, हाफिज नूर अहमद अजहरी, मंडल महासचिव यदुवीर गौतम, जोन कोआर्डिनेटर हरीराम गौतम, जिलाध्यक्ष एलपी सागर, बसपा के घोषित प्रत्याशी डा. शैलेंद्र गंगवार ने भी संबोधित किया।