फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   B.Sc Nursing will be taught on 60 seats in the medical college.

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज में 60 सीटों पर होगी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई

Fri, 07 Feb 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 07 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
B.Sc Nursing will be taught on 60 seats in the medical college.
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के साथ ही बीएससी नर्सिंग की कक्षाएं भी जल्द शुरू हो जाएंगी। प्रथम वर्ष में 60 सीटें के लिए कक्षाओं का संचालन होगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उधर, भवन निर्माण के लिए मेडिकल कॉलेज को पहली किस्त में दो करोड़ रुपये मिल चुके हैं। निर्माण कार्य भी शुरू कराया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही शिक्षा क्षेत्र में भी लगातार सुधार जारी है। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों पर पढ़ाई शुरू हो चुकी है। अब पैरा मेडिकल कोर्सों के संचालन को नर्सिंग कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया ने भी जोर पकड़ा है। इसके लिए विभाग ने पूर्व में पत्राचार किया था। भवन निर्माण को पहली किस्त के रूप में दो करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। भवन निर्माण ओपीडी ब्लॉक के पीछे आईटीआई कॉलेज के पास कराया जा रहा है। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपी सिडको करा रही है।
विज्ञापन

चिह्नित स्थान पर खड़े 207 पेड़ों को कटवाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में पहले सत्र में 60 सीटों के दाखिले किए जाएंगे। इसके बाद अन्य सीटों को बढ़ाया जाएगा। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज के लिए काम शुरू हो गया है। काम पूरी होते ही सत्र की शुरूआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं को कम खर्च पर मिलेगी पढ़ाई
नार्सिंग कॉलेज शुरू होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को कम खर्च पर पैरा मेडिकल कोर्सों में पढ़ाई का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को दूसरे शहरों की ओर रुख नहीं करना होगा। अब तक इन कोर्सों के लिए छात्र-छात्राओं को निजी कॉलेजों में पढ़ाई पर काफी रुपये खर्च करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed