फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BSA gave instructions to increase the attendance of students

Pilibhit News: बीएसए ने छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश

Fri, 16 Feb 2024 03:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 16 Feb 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
BSA gave instructions to increase the attendance of students
पीलीभीत। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने पूरनपुर क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। छात्र उपस्थिति के साथ ही शिक्षा का स्तर भी जांचा। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं से पुस्तक पढ़वाकर देखी। छात्राओं के साथ बैठकर भोजन भी किया।
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने पूरनपुर के प्राथमिक स्कूल पचपेड़ा गड़ा, कटपुरा, उदयकरनपुर, कंपोजिट स्कूल चांट फिरोजपुर, गैरतपुर जप्ती एवं पिपरिया दुलई का निरीक्षण किया। कंपोजिट विद्यालय चांट फिरोजपुर में कार्यरत अनुदेशक पिछले तीन दिनों से अवैतनिक अवकाश पर पाए गए। विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता सही पाई गई व अध्यापक भी मिले। उपस्थिति बढ़ाने के लिए विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व इंचार्ज अध्यापक को निर्देशित किया।
विज्ञापन

कहा कि विद्यालय समय से पहले या विद्यालय के बाद छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए ग्राम भ्रमण अवश्य किया जाए। साथ ही पूरनपुर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पिपरिया दुलई में 100 छात्राओं के सापेक्ष 96 छात्राएं उपस्थित पाई गईं। छात्राओं का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक पाया गया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय में छात्राओं के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। भोजन की भी गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed