{"_id":"6ae247c31da1aa23ab0597ba","slug":"brother-of-medical-store-operator-arrested-with-narcotic-and-banned-capsules-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-172138-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नशीले और प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ मेडिकल स्टोर संचालक का भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नशीले और प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ मेडिकल स्टोर संचालक का भाई गिरफ्तार
Thu, 29 Oct 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर में प्रतिबंधित नशीले के साथ पकड़ा गया मेडिकल स्टोर संचालक का भाई दानिश -संवाद
पूरनपुर। नशीले प्रतिबंधित कैप्सूलों सहित माधोटांडा के मेडिकल संचालक ताहिर के भाई दानिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर नगर में स्थित गोदाम में छापा मारकर प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के 43 गत्ते (5,57,760 कैप्सूल) बरामद किए हैं। पुलिस ने मेडिकल संचालक ताहिर और उसके भाई दानिश व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सूचना पर पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र प्रताप सिंह के साथ माधोटांडा रोड पर मंडी समिति के पास बाइक से कैप्सूलों से भरे गत्ते को लेकर जा रहे माधोटांडा के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी दानिश को पकड़ लिया। उसने बताया कि ताहिर ने उससे गोदाम से नशीलेे कैप्सूल मंगवाए थे।
पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मंडी समिति के समीप गोदाम में छापा मारा। इसके बाद पुलिस ने ताहिर की तलाश की। मगर वह हाथ नहीं लग सका। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मामले में दोनों सगे भाइयों के अलावा अन्य के भी धंधे में लिप्त होने की जानकारी मिली है। गहनता से जांच कराकर सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि नशीली दवा की खेप मिलने के मामले में आरोपियों के पूरे नेटवर्क के बारे में गहनता से जांच कराई जा रही है। माधोटांडा में मेडिकल की आड़ में पूरे कारोबार संचालित करने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपियों की संपत्ति के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। जांच के आधार पर पूरे मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।